समस्त सेवा निवृत्त कर्मचारियों को 04 मई (बुधवार) को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत, अपर मंडल रेल प्रबंधक(I), जयंत कुमार चौधरी द्वारा प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया।
- Published by- @MrAnshulGaurav
- Wednesday, May 04, 2022
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के 34 रेल कर्मचारी 30 अप्रैल को अपनी रेल सेवा से निवृत्त हुए। इन समस्त सेवा निवृत्त कर्मचारियों को 04 मई (बुधवार) को मंडल कार्यालय के सभागार में आयोजित सेवानिवृत्ति समारोह के अंतर्गत, अपर मंडल रेल प्रबंधक(I), जयंत कुमार चौधरी द्वारा प्रत्येक कर्मचारी को समापक भुगतान प्रपत्र प्रदान किया गया। इसका भुगतान कर्मी के नामांकित बैंक खाते में सीधे RTGS के माध्यम से भेजा जायेगा एवं कर्मचारी के खाते में स्वतः क्रेडिट हो जायेगा।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/05/865.jpg)
इन कर्मचारियों को कुल रु० 10,33,39,104/- का भुगतान किया गया। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक(I) द्वारा प्रत्येक सेवानिवृत कर्मचारी को गोल्ड कोटेड चांदी का पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के तहत सर्वप्रथम वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी, बबल यादव ने समस्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों का स्वागत किया तथा उनकी रेल सेवाओं हेतु सभी का आभार व्यक्त किया।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/05/864.jpg)
मंडल रेल प्रबंधक, सुरेश कुमार सपरा ने सेवानिवृत्त होने वाले समस्त कर्मचारियों को उनके द्वारा प्रदान की गयी रेल सेवाओं की सराहना करते हुए उनको अपनी शुभकामनाएं दी एवं सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु होने की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबन्धक, डॉ. सत्यव्रत एवं मंडल मंत्री एन.आर.एम.यू. श्री आर. के. पाण्डेय सहित सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
रिपोर्ट-दयाशंकर चौधरी