Breaking News

सोनाक्षी सिन्हा से जब लोगों ने पूछे सवाल, तो यूं दिया जवाब

सिनेमा जगत में अपने अभिनय से लोगों के दिल पर राज करने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री चर्चा का केंद्र बनी रहती हैं। ट्रोल्स का मुंह किस तरह बंद करना है, सोनाक्षी सिन्हा को बखूबी ये हुनर आता है। काफी दिनों से उन्हें ‘रामायण’ को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। एक बार फिर सोशल मीडिया पर लोगों ने उनसे ‘रामायण’ से जुड़े प्रश्न किए तो उन्होंने सटीक जवाब दिया।

‘केबीसी’ से शुरू हुई थी कहानी बीते साल ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के एपिसोड में सोनाक्षी रामायण से जुड़े एक सवाल का जवाब नहीं दे पाई थीं। उनसे पूछा गया था कि हनुमान संजीवनी बूटी किसके लिए लाए थे इसके लिए उन्होंने लाइफलाइन यूज की थी। इसके बाद सोनाक्षी को काफी ट्रोल भी किया गया था।

बिग बी भी थे हैरान

होस्ट अमिताभ बच्चन भी इस बात से काफी हैरान हुए थे क्योंकि सोनाक्षी के बंगले का नाम रामायण है। उनके पिता का नाम शत्रुघ्न और भाइयों के नाम लव और कुश हैं। अब सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर क्वेश्चन-आंसर सेशन शुरू किया। इस पर कई लोगों ने उनसे रामायण से जुड़े सवाल किए। सोनाक्षी ने एक फॉलोअर का सवाल शेयर किया। पूछा गया था कि संजीवनी बूटी कौन लाया था। इसके साथ सोनाक्षी ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, कई लोग मुझसे रामायण से जुड़े सवाल कर रहे हैं, कृपया दूरदर्शन पर देख लें उन्हें जवाब मिल जाएंगे! जय बजरंग बली!

About Aditya Jaiswal

Check Also

क्या ‘सनम तेरी कसम 2’ में वापसी करेंगी मावरा हुसैन? पाकिस्तानी अभिनेत्री ने तोड़ी चुप्पी

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ (Sanam Teri Kasam) री-रिलीज के बाद ...