Breaking News

सवर्ण समाज व सक्षम संस्था ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

औरेया। सवर्ण समाज सेवा संस्थान व सक्षम संस्था द्वारा कोरोना महामारी के समय देश हित में अनवरत कार्य करने वाले कोरोना वारियर्स को सम्मानित करने के क्रम में जिले के समस्त अखबार के ब्यूरो व पत्रकारों को, जबकि संगठन के पदाधिकारियों द्वारा राष्ट्र सेवा में अग्रणी संस्थान राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला प्रचारक पीयूष को सम्मानित किया। इस अवसर पर महामारी में सुरक्षा कवच के रूप में उपयोगी मॉस्क को सम्मान स्वरूप भेंट किया गया।

सवर्ण समाज सेवा संस्थान प्रदेश अध्यक्ष विकास त्रिपाठी ने कहा इन लोगों को सम्मानित कर गौरव अनुभूति कर रहा हूँ।वहीं सक्षम जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी, मीडिया प्रभारी अमित चतुर्वेदी व वरिष्ठ कार्यकर्ता त्रिलोकी अवस्थी ने कहा कि महामारी के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ जमीनी स्तर पर बहुत सेवा कर रहा है, ऐसे संघ के जिला प्रचारक को सम्मानित करके गौरव पूर्ण अनुभूति हो रही है।

संगठन द्वारा हो रहा अनवरत मॉस्क दान

संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अनवरत रूप से मॉस्क वितरण का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में संगठन के संरक्षक डॉ. एसडी सिंह द्वारा असू क्षेत्र में बड़ी संख्या में मॉस्क बांटे गए तथा संगठन के सहयोगी अरविन्द सिंह द्वारा सिखरना अयाना क्षेत्र में मॉस्क बांटे। वहीं सवर्ण समाज संस्थान के जिला महामंत्री हेमू चौबे व सक्षम के विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक एडवोकेट सौरव पाठक द्वारा हाइवे पर निकलने वाले मजदूरों को मॉस्क बांटे गए। संगठन की महिला पदाधिकारी सुमन चतुर्वेदी, सम्पूर्णा त्रिपाठी, कनकलता और रानी गुप्ता मॉस्क निर्माण में अनवरत सेवा कर रहीं हैं। उनका कहना है कि इतनी बड़ी बीमारी से यदि मॉस्क द्वारा बचा जा सकता है, तो जब तक यह बीमारी समाप्त नही हो जाती दिन रात मॉस्क बनाने की सेवा जारी रहेगी।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

राजनाथ सिंह के नामांकन से पहले लखनऊ में हुआ विशाल रोड शो, ओपी श्रीवास्तव के समर्थकों सहित उमड़ा जनसैलाब

• लखनऊ लोकसभा सीट और लखनऊ पूर्व विधानसभा सीट पर उपचुनाव के शंखनाद से विपक्ष ...