Breaking News

किसान आंदोलन के समर्थन में सपा ने किया धरना

कानपुर नगर। किसानों के आंदोलन के समर्थन में आज समाजवादी पार्टी के कानपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह यादव, बिल्हौर विधानसभा से सपा नेत्री रचना सिंह, अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष इखलाक खान तथा अखिलेश यादव युवा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुव यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने गांधी प्रतिमा फूल बाग में धरना प्रदर्शन किया।

इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ग्रामीण जिला अध्यक्ष कहा कि भाजपा की अहंकारी सरकार अपनी तानाशाही रवैया के चलते किसानों के साथ जो जुल्म एवं उत्पीड़न कर रही है।

हमारी समाजवादी पार्टी उसका विरोध करती है। हम लोग पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में किसानों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं। और हमे इसके लिए अगर जेल भी जाना पढेगा तो जायेंगे। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के समस्त पदाधिकारी मौजूद थे।

रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह

About Samar Saleel

Check Also

सैम पित्रोदा के बयान पर सीएम योगी का हमला, बोले- ये निंदनीय है कांग्रेस माफी मांगे

लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सैम पित्रोदा के नस्ली ...