Breaking News

भास्कर यादव को सौंपी गयी हिन्दू महासभा के महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने लखनऊ महानगर के अध्यक्ष प्रकाश श्रीवास्तव की जिम्मेदारी बढ़ाते हुये, प्रदेश कार्यकारिणी में मंत्री दायित्व दिया है। वहीं अब महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी भास्कर यादव संभालेगें। यहा प्रदेश कैम्प कार्यालय में इस इस आशय की घोषणा प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने की।

भास्कर यादव को सौंपी गयी हिन्दू महासभा के महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी

इस मौके पर मौजूद पार्टी पदाधिकारियों की मौजूदगी में प्रकाश श्रीवास्तव का मंत्री और भास्कर यादव को महानगर अध्यक्ष पद का मनोनयन पत्र सौंपा। इसके साथ ही महानगर लखनऊ की कार्यकारिणी की सूची भी जारी कर दी गयी।

इसमें भास्कर यादव के नेतृत्व में अमित कौशल, गोविन्द रावत व सर्वेश राजपूत को उपाध्यक्ष, उमाषंकर सिंह प्रभारी, विनोद अवस्थी मीडिया प्रभारी, अरविन्द पाल- सचिव, दिनेश पाल कार्यालय प्रभारी, जगजीवन यादव-प्रचार मंत्री, दीपक विश्वकर्मा व रवीन्द्र यादव दोनों मंत्री, मुनेन्द्र मौर्य-संगठन मंत्री, सचिन मिश्र, लालता तिवारी, मुकेश सिंह, कपिल सिंह, आकाष श्रीवास्तव, राघव राम यादव व राज किषोर यादव सदस्य के रूप में शामिल किये गये है।

About reporter

Check Also

करण भूषण ने अयोध्या हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया, संतो का लिया आशीर्वाद

अयोध्या। सांसद बृजभूषण शरण सिंह के पुत्र कैसरगंज के भाजपा प्रत्याशी करण भूषण अयोध्या पहुंचे। ...