Breaking News

राष्ट्रपति ने जनजातीय समूह प्रतिनिधियों को दिए वनाधिकार प्रपत्र

लखनऊ। राजभवन के गाँधी सभागर में आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ‘बुक्सा’ जनजातीय समूह के प्रतिनिधियों को वनाधिकार पट्टा अभिलेख प्रपत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया।

प्रेरणादायक है द्रौपदी मुर्मू का जीवन

इस अवसर पर राष्ट्रपति ने जनजातीय समूह को संवाद के लिए बुलाने को औचित्य को बताया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की लगभग 25 करोड़ जनता में जनजातीय समूहों को विकास की सर्वाधिक आवश्यकता है। कोई भी समाज पीछे न रह जाये सभी आगे बढे़ं, कोई भी बच्चा अनपढ़ न रहे।

वनाधिकार प्रपत्र

राष्ट्रपति ने प्रदेश सरकार द्वारा जनजातीय समूहों के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार ने जनजातियों के विकास के लिए बहुत कुछ किया है। उन्होंने समारोह में आये ‘बुक्सा’ जनजातीय समूह के प्रतिभागियों को विकास के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि सबके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ें।

सभी के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। बेटा हो बेटी-सभी पढ़ें। उन्होंने शिक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गई व्यवस्थाओं का उल्लेख करते हुए छात्रावासों की उपलब्धता और विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान करने की चर्चा की।

स्वामी प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा बागेश्वर धाम को ऐसा…

राष्ट्रपति ने जनजातीय समूहों को नयी तकनीक से जोड़ने, सरकार की आवास योजनाओं के तहत आवास प्रदान करवाने, जनजातीय क्षेत्रों के निकट विद्यालयों को बनवाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

राष्ट्रपति ने जनजातीय समूहों के विकास के लिए प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा किए जा रहे कार्यों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्यपाल ने गाँवों को गोद लेने का कार्यक्रम चलाकर इस क्षेत्र में विकास के लिए बड़ा कार्य किया है।

वनाधिकार प्रपत्र

कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों से राष्ट्रपति ने संवाद कर विकास कार्यों और आवश्यकताओं की जानकारी ली। आवश्यकताओं की पूर्ति का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश में ‘बुक्सा‘ जनजातीय विकास हेतु चलायी जा रही योजनाओं और कार्यक्रमों पर निर्मित एक डाक्यूमेंट्री का अवलोकन भी किया।

कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, असीम अरूण तथा राज्यमंत्री संजीव कुमार गोंड ने राष्ट्रपति को जनजातीय हस्तशिल्प निर्मित सामग्री भेंट की।

राष्ट्रपति के सौजन्य से सभी जनजातीय प्रतिभागियों को अंगवस्त्र प्रदान की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में जनजातीय समूह के प्रतिभागियों के साथ प्रमुख सचिव राज्यपाल कल्पना अवस्थी, प्रमुख सचिव समाज कल्याण डाॅ हरिओम, सचिव समीर वर्मा, निदेशक तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

रिपोर्ट-डॉ दिलीप अग्निहोत्री

About Samar Saleel

Check Also

बाल संरक्षण आयोग अध्यक्ष ने अपनाया कड़ा रूख, बोले- स्कूल से 100 मीटर तक न दिखे तंबाकू

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने सर्किट हाउस ...