Breaking News

एटा सड़क दुर्घटना में ADJ की मौत पर बिधूना के अधिवक्ताओं ने शोक व्यक्त किया, दो मिनट का रखा मौन, न्यायिक कार्य से रहे विरत

बिधूना। जनपद मैनपुरी में तैनात ADJ (पाक्सो) पूनम त्यागी की मंगलवार को एटा सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी थी। ADJ की मृत्यु पर बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन बिधूना के सदस्यों ने बैठक कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखा गया साथ ही सभी सदस्य न्यायिक कार्य से विरत रहे।

पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट पिता बैठा अनशन पर, 17 माह से पुत्र है लापता, गांव के लोगों पर अपहरण कर हत्या की व्यक्त की थी आशंका

मैनपुरी में तैनात एडीजे पास्को पूनम त्यागी की मंगलवार की सुबह गाजियाबाद से मैनपुरी आते रास्ते में हुए सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। एडीजी की मौत की खबर से न्यायिक क्षेत्र से जुड़े लोगों व अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गयी थी। बुधवार को तहसील परिसर में स्थित बार एसोसिएशन के सभागार में तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रवींद्र कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया।

ट्रेक्टर ने बाइक में मारी टक्कर, चार वर्षीय बच्चे की मौत, पिता गंभीर घायल

जिसमें तहसील के सभी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर भाग लिया और मृतक एडीजे की आत्मा शांति एवं उनके परिजनों को दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की कामना की। इस दौरान सभी ने खड़े होकर दो मिनट का मौन भी रखा।

स्वामी प्रसाद मौर्य ने पीएम मोदी पर साधा निशाना, दे डाली ये चुनौती

शोक सभा में अधिवक्ता यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी ने बताया कि न्यायाधीश पूनम त्यागी ने 3 अगस्त 2019 को मैनपुरी में एडीजे (FTC) के पद पर ज्वाइन किया था। इसके बाद वहीं पर एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज बनाई गई। इस पद पर वो 16 अप्रैल 2021 तक रहीं। इसके बाद उन्हें एडीजे पॉस्को के पद पर तैनात किया गया था। उनकी आकस्मिक मौत से हम सभी दुखी हैं।

बार अध्यक्ष रवींद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि न्यायाधीश पूनम त्यागी गाजियाबाद की रहने वाली थीं। उनका जन्म 4 जुलाई 1977 को हुआ था। उन्होंने 1992 में हाई स्कूल की परीक्षा पास कर 2011 में LLM की डिग्री हासिल की थी। 21 अक्टूबर 2019 में आईआईपीए न्यू दिल्ली के इंस्टिट्यूट से मैनेजमेंट डिप्लोमेन्ट प्रोग्राम फॉर ज्यूडिशियल की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद इनकी तैनाती मैनपुरी में ADJ के पद पर तैनाती हुई थी। उनकी आकस्मिक मौत से हम सभी दुःखी हैं।

वीडियो स्क्रीन के जरिए शिक्षा विभाग की बतायी गयीं योजनाएं, बच्चों के साथ अभिभावक भी हुए शामिल

शोक सभा में पूर्व अध्यक्ष अरविंद द्विवेदी, महामंत्री अमरेश सिंह सेंगर, पूर्व अध्यक्ष मुरारी लाल यादव, राजेन्द्र पाल, कुलदीप सिंह व राम किशोर शुक्ला, यादवेन्द्र शरण त्रिवेदी, संत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार शुक्ला, सूरजपाल सिंह, जयगोपाल सिंह राठौर, सत्यभान सिंह शाक्य, विजय अग्निहोत्री, सदन सिंह शाक्य, रामपाल सिंह चौहान, शीलू शाक्य, आलोक कुमार त्रिपाठी, राजीव कुमार यादव, रामवीर सिंह यादव, परवीन खातून, सुनील सिंह सेंगर, अमित कुमार, भवन प्रकाश राजपूत, रविन्द्र सिंह शाक्य, सरमन सिंह राजपूत आदि ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की।

रिपोर्ट – राहुल तिवारी/संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...