Breaking News

आज अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे अखिलेश यादव, राजनीति में न होते तो करे ये काम

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज यानी एक जुलाई 2023 को अपना 50 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिर्फ 38 साल की उम्र में देश के सबसे बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले अखिलेश ने सैनिक स्कूल से लेकर इंजीनियरिंग कॉलेज तक अपने मन में कई सपने संजो रखे थे।

हालांकि नियति ने उनके लिए सियासत और पिता की विरासत को संभालना तय कर रखा था और आखिरकार उन्होंने यही किया भी। आइए, अखिलेश के जन्मदिन के मौके पर आज एक नज़र डालते हैं उनकी जिंदगी और राजनीतिक सफर पर एक नज़र।

अखिलेश का जन्म यूपी के इटावा जिले के सैफई में एक जुलाई 1973 को हुआ था। उनके पिता मुलायम सिंह यादव देश के बड़े नेता थे। वह यूपी के मुख्यमंत्री रहने के अलावा देश के रक्षा मंत्री और कई अहम पदों पर रहे। मुलायम सिंह यादव ने लंबी सियासी पारी खेली। उन्होंने समाजवादी पार्टी की स्थापना की और उसे एक मजबूत आधार दिया। संगठन की अद्भुत प्रतिभा के धनी मुलायम के कायल उनके विरोधी भी रहते हैं। लम्बी बीमारी के बाद पिछले साल 10 अक्टूबर को मुलायम सिंह का गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था।

अखिलेश और डिंपल साल-1999 में परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों की शादी 24 नवम्बर 1999 को हुई थी। अखिलेश और डिंपल की दो बेटियां और एक बेटा है। बता दें कि डिंपल ने पिछले साल अपने ससुर मुलायम सिंह यादव के निधन से खाली हुई मैनपुरी संसदीय सीट पर उपचुनाव चुनाव लड़ा और जीत हासिल की।

अखिलेश यादव ने सबसे पहले सैफई के सेंट मैरी स्कूल में दाखिला लिया। इसके बाद वह राजस्थान धौलपुर के मिलिट्री स्कूल चले गए। आगे की पढ़ाई अखिलेश ने मैसूर के जयचामाराजेंद्र कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से की। वहां उन्होंने एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग से स्नातक किया। इसके बाद वह परास्नातक की पढ़ाई करने ऑस्ट्रेलिया की सिडनी यूनिवर्सिटी चले गए।

About News Room lko

Check Also

सीएम योगी रविवार को करेंगे भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान का शुभारम्भ

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर सम्मान अभियान (Ambedkar Samman Abhiyan) ...