रायबरेली। व्यापारियों को मजबूती और निडरता के साथ काम करने की जरूरत है। व्यापारी तभी मजबूती से व्यापार कर सकता है, जब व्यापार मण्डल मजबूत होगा। जब भी व्यापारियों का उत्पीड़न बढ़ा है,व्यापारी मजबूत होकर सामने आया है। व्यापारियों का उत्पीड़न अब किसी भी कीमत पर बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उक्त उद्गार उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने उत्तरपारा इकाई के गठन के दौरान कही।
व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जायेगा : बग्गा
मुख्य अतिथि प्रान्तीय उपाध्यक्ष बसन्त सिंह बग्गा ने गया प्रसाद बाजपेयी को अध्यक्ष,महेन्द्र अग्रहरि को महामन्त्री पद की शपथ दिलाई।इसी क्रम में युवा अध्यक्ष दिनेश निर्मल, उपाध्यक्ष परमानन्द,महामन्त्री पंकज मौर्य,संगठन मन्त्री शशी चैरसिया,मन्त्री मुकेश गुप्ता को मनोनीत किया गया। प्रान्तीय संगठन मन्त्री मुकेश रस्तोगी ने व्यापारियों को आगाह किया कि संगठित शक्ति के बल पर ही हम उत्पीड़न रोकने एवं शान्तिपूर्वक व्यवसाय करने में सक्षम होंगे।शासन-प्रशासन की गलत नीतियो से व्यापारियों का अहित हो रहा है।हम केवल विक्रेता नहीं अपितु उपभोक्ता भी है। श्री रस्तोगी ने कहा कि मण्डल का कार्य व्यापारियों के हितों की रक्षा करना,शासन-प्रशासन से समाधान कराने के लिए मजबूती के साथ पक्ष रखना एवं व्यापारी सौहार्द स्थापित करना है।
विशिष्ट अतिथि राजकुमार पांडेय ने पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे थानाध्यक्ष भदोखर राजकुमार पाण्डेय व वरिष्ठ उप निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना दीं एवं हरसम्भव मदद करने का पूरा आश्वासन दिया। नगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता ने कहा कि मँहगाई, भ्रष्टाचार से व्यपारी सर्वाधिक पीड़ित है।व्यापारी के नाम पर प्रशासनिक अमला वसूली में जुट जाता है। नगर महामन्त्री अतुल श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन के समन्वित प्रयास से हम अपनी ताकत के बल पर शोषण पर अंकुश लगाने में समर्थ होंगे। व्यापारी भी नकली ब्रान्डों का व्यवसाय करने से बचें। खाद्य पदार्थो की शुद्धता का ख्याल रखें।इस अवसर पर मुख्य रूप से ग्रामीण बैंक शाखा उत्तरपारा के प्रबन्धक श्याम लाल सरोज,फायर ब्रिगेड के अधिकारी आरके तिवारी, मधुर शर्मा, डा0 नब्बन अली, रमाकान्त शर्मा, सुभाष गुप्ता, घनश्याम गुप्ता, होरीलाल मौर्या, भोला मौर्या, राज किशोर आदि लोग उपस्थित रहे।