इश्क में Breakup ब्रेकअप के बाद किसी को नाचते हुए आपने देखा नहीं न, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक गर्लफ्रेंड ब्वॉयफ्रेंड के घर के सामने डीजे पर डांस कर रही है।
ब्वॉयफ्रेंड से Breakup
अक्सर देखा जाता है कि ब्वॉयफ्रेंड से Breakup होने के बाद गर्लफ्रेंड परेशान हो जाती हैं। रोने-धोने के साथ वे खुद को नुकसान पहुंचाने में भी पीछे नहीं होती हैं। अक्सर ऐसे मामले सामने आते हैं लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने इसकी कहानी बिल्कुल उलट दी है।
- वायरल वीडियो को फेसबुक पर संदीप सहवाग नाम के यूजर्स ने डाला है।
- इसके साथ ही उसने कैप्शन लिखा है कि गुरुग्राम के पटौदी शहर के हेलमंडी का यह वीडियो है।
- इसमें लड़की ने नशे में बॉयफ्रेंड के घर पर जाकर डीजे पर सैड सॉन्ग पर जबरदस्त डांस किया है।
- वीडियो में जींस टॉप पहनी लड़की फिल्म राजा हिंदुस्तानी के गाने, तेरे इस में नाचेंगे…पर जमकर थिरक रही है।
- नशे में टल्ली इस लड़की का डांस देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ भी खड़ी दिख रही है।
- अब तक इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देखकर शेयर भी कर चुके हैं।
- यूट्यूब पर भी लोग इस वीडियो को देख रहे हैं।
- वीडियो देखने के बाद इस पर काफी अपने-अपने हिसाब से कमेंट कर रहे हैं।
- फिलहाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि यह हकीकत में कहां का है और इसकी सच्चाई क्या है।