Breaking News

माकपा नेता सीताराम येचुरी एम्स में दाखिल, फेफड़ों में संक्रमण के चलते हो रहा इलाज, हालत स्थिर

नई दिल्ली:मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी को एम्स में फेफड़ों के संक्रमण के इलाज़ के लिए दाखिल किया गया है। एम्स में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के मुताबिक सीताराम येचुरी की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। वह बीते दो दिनो से वेंटिलेटर पर हैं। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है।

माकपा ने बताया कि कामरेड सीताराम येचुरी की हालत स्थिर है। 77 वर्षीय माकपा नेता सीताराम येचुरी को।पहले 19 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें आईसीयू में ले जाया गया था। तभी से उनका इलाज किया जा रहा है। गुरुवार को उनकी तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई थी।

सीताराम येचुरी के बारे में जानिए
सीताराम येचुरी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के महासचिव और पार्टी के संसदीय समूह के नेता हैं। उनका जन्म 12 अगस्त 1952 को चेन्नई में एक तेलुगु भाषी ब्राह्मण परिवार में हुआ था। वह 2016 में राज्यसभा में सर्वश्रेष्ठ सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। आपातकाल में जेएनयू में रहते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद वह लगातार तीन बार जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। 1984 में उनको सीपीआई एम की केंद्रीय समिति में शामिल किया गया था। 2015 में उनको पार्टी का महासचिव चुना गया।

येचुरी 2005 में पश्चिम बंगाल से राज्यसभा के लिए चुने गए थे। उन्होंने सदन में कई मुद़्दे उठाए। पिछले कई दिनों से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा है। हाल ही में येचुरी की मोतयाबिंद की सर्जरी हुई थी। अब फेफड़ों में संक्रमण के चलते उनको एम्स में भर्ती किया गया है।

About News Desk (P)

Check Also

मेदांता अस्पताल पत्रकारों का करेगा रियायती दर पर इलाज, MOU किया हस्ताक्षर

लखनऊ। मेदांता हॉस्पिटल (Medanta Hospital) लखनऊ इकाई द्वारा 16 फरवरी को पत्रकारों के हितार्थ एक ...