Breaking News

संदिग्ध हालत में किशोरी का शव बरामदे में मिला, बहनोई पर रेप कर हत्या का आरोप

• अपनी बहन के घर एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी किशोरी

औरैया। अपनी बहन की देवरानी की शादी में शामिल होने आई एक किशोरी को उसके ही बहनोई ने हवस का शिकार बना डाला। रेप के बाद उसकी हत्या कर शव बरामदे की चारपाई पर डाल दिया।

👉संजय राउत का हैरान कर देने वाला बयान, कहा देवेंद्र फडणवीस प्रदेश का सबसे असंतुष्ट नेता

सुबह परिजनों ने शव पड़ा देखा तो हड़कम्प मच गया। खबर मिलते ही मृतका के पिता ने मौके पर आकर पुलिस को सूचना दी जिस पर उच्चाधिकारी के पुलिस बल भी मौके पर पहुँचा। मृतका की बहन ने भी अपने पति पर ही आरोप लगाया हैं।

बहनोई ने रेप कर की साली की हत्या

फिरोजाबाद जिले के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी दिबियापुर थाने के एक गांव में अपनी बहन के यहां आई थी। यहां बहन की ननद की शादी 29 मई को थी। बीती रात किशोरी के बहनोई ने नशे की हालत में किशोरी के साथ रेप कर हत्या कर दी और शव को बाहर बरामदे में एक चारपाई पर डाल दिया।

👉सीएम योगी ने UP के सभी मेयर-चेयरमैन को बुलाया लखनऊ, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

सुबह परिजनों ने जब बरामदे में पड़ा शव देखा तो चीख पुकार मच गई। मृतका की बड़ी बहन ने फिरोजाबाद में अपने पिता को सूचना दी। जिस पर पिता ने आकर पुलिस को खबर दी।

मृतका की बहन ने भी लगाया अपने पति पर आरोप

सूचना पर एएसपी दिगम्बर कुशवाहा, सीओ प्रदीप कुमार, थाना प्रभारी आरके शर्मा मौके पर पहुंच गए। शव पर चेहरे व शरीर पर चोट के निशान थे एवं गुप्तांग में भी खून था। जिससे रेप के बाद हत्या का अनुमान लगाया ज रहा है।

मृतका की बड़ी बहन ने भी अपने पति के खिलाफ बयान देते हुए अपनी छोटी बहन का रेप कर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एएसपी दिगम्बर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी नशे का आदी बताया जा रहा है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से रेप की पुष्टि हो सकेगी।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

अवध विवि के स्नातक-परास्नातक व अन्य पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए शुरू हुआ आनलाइन आवेदन, 15 जून तक भरे जाएंगे आवेदन

अयोध्या। डाॅ राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवासीय परिसर के स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा, ...