रायबरेली। किसान आन्दोलन में शहीद हुए किसानों की याद में शहीद दिवस की पूर्व संध्या पर जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार, मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल व अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदि अधिकारियों द्वारा सई नदी के तट पर दीपदान एवं भारत माता मंदिर में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित साथ में दीप पेराशूट प्रज्ज्वलित कर उड़ाया गया।
डीएम ने कहा कि सई नदी के पुनीत तट पर अंग्रेजों की नीतियों के खिलाफ किसानों ने एक बड़ा आन्दोलन किया जिसमें कई किसान शहीद हुए। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमारे पूर्वजों के अथक संघर्षो के बाद मिली है। हम सभी को इसका महत्व समझाना चाहिए। उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हमें राष्ट्र के प्रति अपने कर्तत्यों को पूर्ण निष्ठा के साथ पूरा करना चाहिए।
अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष व प्रेम प्रकाश उपाध्यायए,एएसपी, सीओ सीटी,नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा कि आजदी की कीमत हम सबको समझनी चाहिए। हमें अपने पूर्वजों द्वारा दिये गये बलिदान का सम्मान करना चाहिए।
इस अवसर पर समाजसेवी महेंद्र अग्रवाल,सभासद पूनम तिवारी, अनिल कुमार मिश्रा अध्यक्ष जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा स्वंतंत्रता संग्राम सेनानियों उत्तराधिकारी आदि लोगों उपस्थित रहें।
रिपोर्ट-दुर्गेश मिश्रा