कानपुर देहात। जनपद के जिला पंचायत सदस्य पति एवं भाजपा नेता सत्येंद्र सिंह भदोरिया ने आज देवकी पुरवा अडरे, पुरवा गढ़वा तथा झींझक में कड़ाके की सर्दी के मौसम को देखते हुए गरीबों को कंबल का वितरण किया।
बड़ी संख्या में दूरदराज के गांवों से आये गरीब कंबल पाकर काफी खुश नजर आए।और गरीबों तथा कस्बे के लोगों ने जिला पंचायत सदस्य सत्येंद्र सिंह भदोरिया की इस कार्य के लिए जमकर तारीफ की। इस मौके पर उनके साथ लोकेश सिंह, जितेन्द्र भदौरिया, विनोद पा, मूलचंद आदि लोग मौजूद रहे।।
रिपोर्ट-अवधेश कुमार सिंह