Breaking News

यूपी के अमेठी की डा. अनामिका सिंह का म्यूजिक वीडिओ पिया हैं पधारे हुआ लांच

पद्मावत रचयिता मलिक मोहम्मद जायसी की सरजमीं अमेठी जहां एक तरफ अपने सुफी संतों, लेखकों, राजनेताओें और पॉलिटिकल एक्टिविटीज के लिए मशहूर है वहीं यह क्षेत्र अपने कलाकारों के लिए भी प्रसिद्ध है। इसी मीरास की धरोहर है डा. अनामिका सिंह। सिनेमाई जगत में अपनी आवाज का जादू बिखरने वाली यूपी की अनामिका सिंह का हिंदी म्यूजिक वीडियो पिया हैं पधारे को मुंबई के “ताज होटल एयरपोर्ट” में लांच किया गया।

म्यूजिक वीडियो पिया हैं पधारे के लांच में संगीत जगत के दिग्गज कलाकार इस्माइल दरबार, अनूप जलोटा, उस्ताद अहमद हुसैन, उस्ताद मोहम्मद हुसैन, मनोज मुंतशिर (लिरिक्स राइटर), गजेन्द्र सिंह (फाउंडर रियलिटी शो), अजय जायसवाल (संगीत निर्देशक), समीर अंजान (लिरिक्स राइटर), श्रीमती राशी माहेश्वरी (लिरिक्स राइटर) व अभिनेता राज पाल यादव मौजूद थे।

यूपी के अमेठी सुल्तानपुर में जन्मी 34 वर्षीय अनामिका सिंह ने गीत संगीत के लिए खुद को जनून की हद तक समर्पित किया और संगीत ही उनका जीवन परिचय बन गया। वह न केवल संगीत की विधा में Ph-D हैं बल्कि पिछले 19 वर्षों से देश-विदेश के प्रतिष्ठित संगीत सम्मेलनों में अपनी कला का प्रदर्शन भी कर रही है। उनकी सुरीली आवाज और लयबद्ध गायकी लोगों को दीवाना बना देती है। उनकी गायकी में उत्तर भारत के रिच कल्चर, म्यूजिकल हेरिटेज और मिट्टी की भीनी-भीनी खुशबू की झलकियाँ भी मिलतीं हैं।

उनके इसी टेलेंट के चलते उन्हें कम उम्र से ही म्यूजिक चैनल्स के लिए गाने के ऑफर्स मिलते रहे हैं। 7 से भी ज्यादा हिन्दी फिल्मों में अपनी आवाज देने के साथ ही उन्होंने सीरियल्स के लिए भी प्ले बैक सिंगिंग की है और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अपनी बहुमुखी प्रतिभा के चलते वह देश के कई प्रतिष्ठित मान सम्मानों से भी नवाजी जा चुकीं हैं। उनके अब तक 45 से भी ज्यादा म्यूजिक एलबम्स देश की प्रतिष्ठित म्यूजिक कम्पनीज जैसे कि जी म्यूजिक, टी- सीरीज, वीनस आदि में भी रिलीज हो चुके हैं।

गायिका अनामिका सिंह ने बताया कि ष्पिया हैं पधारेष् म्यूजिक वीडिओ शादी की थीम पर फिल्माया गया है। लोगों के प्यार और आशीर्वाद से मैं आज इस मुकाम तक पहुंची हूँ। आशा करती हूँ कि इस गाने को भी लोगों का भरपूर प्यार मिलेगा। मैं तहे दिल से आप सभी लोगों का शुक्रिया अदा करती हूँ और साथ ही ईश्वर का धन्यवाद करती हूँ।

पिया हैं पधारे गाने को सुनने व सब्सक्राइब करने के लिए यू ट्यूब या जी म्यूजिक के पोर्टल पर सर्च कर सकते हैं।

About Aditya Jaiswal

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...