Breaking News

डॉ. रूपा व्यास अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पुणे में “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” से होंगी सम्मानित

राजस्थान। राष्ट्रीय शिक्षक संघ संचेतना की ओर से हर साल की तरह, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर, राष्ट्र की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की स्मृति में मातृशक्ति का पंचम समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में राजस्थान से रावतभाटा की डॉ. रूपा व्यास को चयनित किया गया है। आयोजन के लिए चयन समिति के परामर्श से राष्ट्रीय महासचिव डॉ.प्रभु चौधरी ने सूची जारी की है।

पूना विश्वविद्यालय में मार्च के महीने में 2022 को देश की आदर्श महिलाओं को जो शिक्षा, साहित्य, समाज सेवा, संगीत, योग, चिकित्सा के क्षेत्र में अग्रणी हैं, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इस आयोजन में उपर्युक्त सम्मान के के तहत, देश की 5 महिलाओं का चयन “महादेवी वर्मा सम्मान-2022” के लिए, किया गया है। जिनमें राजस्थान की डॉ. रूपा व्यास का भी नाम शामिल है। संस्था कगग दीे से यह सम्मान प्राप्त करने वाली डॉ. रूपा राजस्थान की प्रथम महिला बन गई हैं। रूपा को यह सम्मान उनके शैक्षिक,साहित्यिक,सांस्कृतिक व सामाजिक उपलब्धियों के लिए दिया जा रहा है।

गौरतलब है कि रूपा व्यास, ब्राज़ील और बांग्लादेश की ओर से मानद डॉक्टरेट की उपाधि,
उपराष्ट्रपति की ओर से राजस्थान साहित्य अकादमी, दलित साहित्य अकादमी दिल्ली, सावित्री बाई फुले सम्मान(बेंगलुरु), इंडियन बेस्टीज अवॉर्ड, जयपुर(राजस्थान), सुभद्रा कुमारी सम्मान(प्रयागराज), ग्लोबल एजुकेटर अवॉर्ड (हरियाणा), ग्लोबल लिटरेसी अवॉर्ड (दिल्ली), नारी रत्न सम्मान, सुपर वूमेन अवॉर्ड आदि से भी साहित्यकार और शिक्षिका के रूप में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जा चुका है। डॉ व्यास बदलाव मंच राष्ट्रीय अन्तरराष्ट्रीय साहित्यिक सामाजिक संस्था से जुड़ी हुई हैं।

About reporter

Check Also

देश भर में चुनाव की बयार… पर यहां है इंतजार, सरकार और उपराज्यपाल की रस्साकशी में अटका ‘दरबार’

नगर निगम के मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव अब शुक्रवार को नहीं होगा। उपराज्यपाल ...