-
आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति संरक्षण अभियान पर कार्यक्रमों का आगाज दिल्ली से
-
पुरस्कार समारोह में सम्मानित होंगे देश के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार
- Published by- @MrAnshulGaurav
- Thursday, June 30, 2022
रायबरेली। आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी स्मृति अभियान रजत जयंती वर्ष पर कार्यक्रमों का आगाज नई दिल्ली से 9 जुलाई को आचार्य स्मरण एवं पुरस्कार समारोह के साथ होगा। पहले समारोह में बुजुर्ग पत्रकार त्रिलोक दीप को आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/06/610.jpg)
समारोह में कंचना स्मृति पुरस्कार आकाशवाणी दिल्ली की उद्घोषिका श्रीमती अलका सिंह, देवेंद्र उपाध्याय स्मृति पुरस्कार इंडिया टुडे समूह के साहित्य आज तक के वरिष्ठ पत्रकार जय प्रकाश पांडे, अरविंद घोष स्मृति पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार भानु प्रकाश राणा, पर्यावरणविद अनुपम मिश्र पुरस्कार वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र रावत, मामा बालेश्वर दयाल पुरस्कार छत्तीसगढ़ के राजाराम त्रिपाठी और रमई काका पुरस्कार अमेठी उत्तर प्रदेश के जगदीश पीयूष को मरणोपरांत प्रदान किया जाएगा।
रजत जयंती राष्ट्रीय आयोजन समिति के अध्यक्ष देश के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि नई दिल्ली के गांधी शांति प्रतिष्ठान सभागार में शाम 5 बजे से शुरू होने वाले समारोह की मुख्य अतिथि प्रसिद्ध कथाकार चित्रा मुद्गल हैं। उन्होंने बताया कि आचार्य महावीर प्रसाद द्विवेदी की स्मृतियों को संरक्षित करने का अभियान 1998 में रायबरेली से प्रारंभ हुआ था। अभियान की रजत जयंती पर आचार्य स्मृति समारोह की यह श्रंखला वर्ष पर्यंत चलेगी। इसका समापन 8 मई 2023 को आचार्य द्विवेदी की जन्मस्थली दौलतपुर में होगा।
रिपोर्ट – दुर्गेश मिश्रा