Breaking News

गुजरात में कोरोना के दूसरे लहर की आशंका, पार्क, ज़ू बंद, नाइट कफ्र्यू का समय बढ़ा

देश के अनेक हिस्सों में कोरोना के एक और लहर की शुरुआत की आशंका के बीच गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में प्रशासन ने कल यानी गुरुवार से शहर के सभी सार्वजनिक पार्क, कांकरिया लेकफ्ऱंट और चिडिय़ाघर बंद रखने की आज घोषणा कर दी। अहमदाबाद महानगरपालिका ने इसके मातहत आने वाले शहर के सभी 273 पार्क बंद करने की आज घोषणा की। इससे पहले इनके समय को सामान्य से कम रखा गया था।

पिछले 24 घंटे में राज्य में कोरोना के कऱीब 1000 नए मामले आए और 2 लोगों की मौत ( दोनो अहमदाबाद में) हुई। राज्य में सक्रिय मामले बढ़ कर करीब  5 हज़ार हो गए हैं जिनमे कऱीब 60 जीवन रक्षक प्रणाली यानी वेंटिलेटर पर हैं। राज्य में अब तक कुल मिला कर एक करोड़ 24 लाख से अधिक लोगों की जांच हुई है जिनमे दो लाख 70 हज़ार संक्रमित पाए गए।

कुल 4400 से अधिक की मौत हुई है जिनमे 2300 से अधिक अकेले अहमदाबाद में और कऱीब एक हज़ार सूरत में दर्ज की गयी हैं। सूरत शहर की मनपा ने भी पार्क आदि बंद करने का फ़ैसला लिया है। राज्य में हाल में स्थानीय निकाय के चुनाव हुए थे और इस दौरान नेताओं की सभाओं रैलियों में ख़ासी भीड़ जुटती थी। कई लोगों का मानना है कि इससे भी कोरोना के दोबारा सिर उठाने में मदद मिली है।

राज्य सरकार ने चार महानगरों अहमदाबाद, राजकोट, सूरत और वडोदरा में आज से 31 मार्च तक रात्रि कर्फ़्यू का समय दो घंटे बढ़ा कर रात 12 बजे से सुबह 6 की जगह रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर दिया है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

राहुल गांधी के अंकल सैम लेकर आए हैं जनता की सम्पत्ति को हड़पने का नया प्लान- डा दिनेश शर्मा

• कांग्रेस पहले से ही माहिर रही है जनता के पैसे का बंदरबांट करने में ...