जौनपुर। जौनपुर जिले के केराकत तहसील एवं जलालपुर थाना क्षेत्र के पुरेव गांव निवासी प्रभु नारायण सिंह का कल देर रात नौ बजे निधन हो गया। जिले के बयालसी विधान सभा क्षेत्र के पूर्व विधायक व भाजपा नेता प्रभु नरायन सिंह का कल देर रात निधन हो गया। वे लगभग 88 वर्ष के थे। वे कुछ समय से बीमार थे ।
वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनके बड़े पुत्र डॉ0 प्रमोद कुमार सिंह बयालसी महा विद्यालय के प्राचार्य है। वहीं दूसरे बेटे मनोज कुमार सिंह राष्ट्रीय इन्टर कालेज के प्रवक्ता है।
भाजपा जिलाकार्यालय पर दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व विधायक सिंह का अंतिम संस्कार सुबह वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर पूरे नागरिक सम्मान के साथ किया गया। इनके निधन पर सुशील कुमार उपाध्याय जिलाध्यक्ष भाजपा राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट जिला मंत्री भाजपा जौनपुर व अन्य पदाधिकारियो ने शोक व्यक्त कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।