Breaking News

सरबंस दानी साहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह महाराज के चारों साहिबजादों एवं उनकी माता गुजर कौर के शहीदी दिवस पर सजा दीवान

लखनऊ। माता गुजरी सत्संग सभा की ओर से सरबंसदानी साहिब श्री गुरू गोबिन्द सिंह महाराज के चारो साहिबजादों एवं उनकी माता, माता गुजर कौर के शहीदी दिवस पर ऐतिहासिक गुरूद्वारा श्री गुरू नानक देव नाका हिन्डोला लखनऊ में आज दीवान सजा। इस अवसर पर श्री रहिरास साहिब के पाठ से दीवान का आरम्भ हुआ तत्पश्चात हजूरी रागी जत्था भाई राजिन्दर सिंह ने शबद कीर्तन एवं समूह संगत को नाम सिमरन करवाया।

COVID cases in China पर सीईओ अदार पूनावाला ने लोगों से की ये अपील

केके एनएस गुरमति संगीत एकेडमी के बच्चों ने ”सूरा सो पहचानियै लरै दीन के हेत। पुरजा-पुरजा कट मरे कबहु न छाडै़ खेत।” शबद कीर्तन गायन किया। रागी जत्था भाई लाखन सिंह जी गुरूद्वारा मानसरोवर वालों ने ”पहिला मरणु कबूलि जीवन को छड़ि आस। होहु समना की रेणुका तउ आउ हमारे पासि।” शबद कीर्तन गायन कर साध संगत को निहाल किया। ज्ञानी सुच्चा सिंह जी पटियाला वालों ने चार साहिबजादों एवं माता गुजरी जी के शहीदी पर गुरमति विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन स0 सतपाल सिंह मीत ने किया।

बताते चलें कि शहीदी दिवस का मुख्य कार्यक्रम 22 दिसंबर को होगा जिसमें पंथ के प्रसिद्ध रागी भाई चमनजीत सिंह लाल दिल्ली से विशेष रूप से अपने जत्थे के साथ आ रहे हैं। समागम में संगतों के लिए लंगर की तैयारियां आज से ही प्रारंभ हो गई और स्त्री सत्संग सभा की महिलाओं ने सब्जी काटने और रोटी बनाने की सेवा आज से ही आरंभ कर दी गई है कल के मुख्य कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

UNESCO की अस्थायी सूची में जुड़े भारत के ये तीन नए सांस्कृतिक स्थल, केंद्रीय मंत्री ने ASI को दी बधाई

दीवान की समाप्ति के उपरान्त लखनऊ गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह बग्गा ने चारो साहिब जादों एवं माता गुजर कौर की शहादत को एक बड़ी शहादत कहा और अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किये। अरदास के उपरान्त गुरू का लंगर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।

रिपोर्ट-दया शंकर चौधरी।

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल; 27 अप्रैल 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्च से भरा रहने वाला है। आप अपने ...