राज्यपाल आनंदीबेन पटेल द्वारा प्रदेश में क्षय रोग उन्मूलन के लिए क्षय रोगियों को पोषण व्यवस्था और चिकित्सा सहायता हेतु गोद लेने पर अभियान चलाकर कार्य किया जा रहा है। वे स्वयं भी प्रदेश को वर्ष 2024 तक क्षय मुक्त बनाने की प्रेरणा देकर प्रतिबद्धता से कार्य कर रही हैं।
अपने प्रत्येक जनपद भ्रमण, कार्यक्रमों और बैठकों में राज्यपाल ने बड़े स्तर पर टीवी के मरीजों को उनके स्वस्थ होने तक गोद लेने के लिए प्रेरित किया गया. समय-समय पर गोद लिए टीवी मरीजों की स्वास्थय प्रगति की समीक्षा भी की। इसी क्रम में उन्होंने सक्षम अधिकारियों, विश्वविद्यालयों, स्वयंसेवी संस्थानों द्वारा गोद लिए क्षय रोगियों के स्वस्थ हो जाने पर पुनः नए रोगियों को गोद लेने हेतु प्रेरित किया।
आनंदीबेन पटेल ने आज यहाँ राजभवन स्थित प्रज्ञाकक्ष में उत्तर प्रदेश में क्षय उन्मूलन कार्यक्रम-प्रगति की समीक्षा की। बैठक को सम्बोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि केन्द्र सरकार स्वास्थय सेवाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है। देश के प्रधानमंत्री द्वारा वर्ष 2025 तक भारत से क्षयरोग समाप्त करने के लिए व्यापकता से कार्य किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश एक बड़ी जनसंख्या वाला राज्य है, इसलिए यहाँ इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्धता और दृढ़संकल्प होकर कार्य किया जाना जरूरी है।