Breaking News

Gangster: 1 लाख इनामी का एनकाउंटर, ​3 साथी भी मारे

नई दिल्ली। दिल्‍ली पुलिस की स्‍पेशल सेल ने छतरपुर इलाके के 1 लाख के इनामी Gangster राजेश भारती को मार गिराया। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उसके साथ 3 साथियों को मार गिराया है। इस मुठभेड़ में पुलिस टीम के 6 पुलिस कर्मी भी घायल हो गये। सूत्रों के अनुसार एक बदमाश के घायल होने की सूचना है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राजेश भारती पर दिल्‍ली के साथ कई राज्‍यों में एक दर्जन से अधिक केस दर्ज किये गये थे। उसे हरियाणा पुलिस ने पहले भी गिरफ्तार किया था, लेकिन वह फरार हो गया था। इसके साथ गैंगस्टर पर 1 लाख का इनाम भी रखा गया था। जिससे सूचना के बाद उसे मार गिराया गया।

Gangster, वारदात के लिए आये थे छतरपुर

दिल्ली पुलिस के अनुसार गैंगस्टर छतरपुर में वारदात को अंजाम देने के लिए आये थे, लेकिन वह पुलिस के हत्थे चढ़ गये। दरअसल पुलिस को मिली सूचना के बाद गैंगस्टरों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम का गठन ​किया गया था। जिसमें पुलिस ने सफलता हासिल की। इस वारदात में एक बदमाश के घायल होने की सूचना है। जिसे पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह खबर भी देखें—

Income से अधिक संपत्ति मामले में इंजीनियर सस्पेंड

About Samar Saleel

Check Also

परवीन डबास ने किया तमिलनाडु स्टेट आर्मरेसलिंग चैंपियनशिप 2024 में टेबल का उद्घाटन

मुंबई। जब इस देश में एक खेल के रूप में आर्म रेसलिंग के विकास की ...