Breaking News

देव दीपावली की छटा देखने देवता भी आते हैं काशी,दस लाख दीयों का बनेगा रिकार्ड

वाराणसी। अध्यात्मिक नगरी काशी की देव दीपावली विश्व विख्यात है।कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस भव्य उत्सव के दौरान काशी के सभी घाटों को लाखों दीयों से रोशन करने की तैयारी है। मान्यता है कि देव दीपावली के दिन स्वर्ग से देवता लोग भी अद्भुत छड़ के साक्षी बनने आते हैं।

श्री काशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण होने के बाद पर्यटकों की संख्या में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी हुई है। #देव_दीपावली पर काशी आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या लाखों में पहुंचने का अनुमान है। योगी सरकार काशी के सभी घाटों को 10 लाख दीयों से जगमग करके नया रिकॉर्ड बनाने जा रही है।

नव्य-भव्य विश्वनाथ धाम को दिव्य और अलौकिक रूप देने के लिए फूलों से सजावट शुरू हो गयी है। योगी सरकार इसके लिए 80 लाख रुपए खर्च करेगी। इसमें पूरे विश्वनाथ धाम परिसर की दो दिन तक सजावट की जाएगी।

कार्तिक माह की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला इस भव्य उत्सव के दौरान काशी के सभी घाटों को लाखों दीयों से जगमग करने की तैयारी है। ये तैयारी सांसद और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है। देव दीपावली पर देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।

रिपोर्ट-संजय गुप्ता

About Samar Saleel

Check Also

प्रभु श्रीराम से जुड़ी सभी स्थलों की जानकारी रखनी होगीः प्रो प्रतिभा गोयल

• अयोध्या केवल शहर ही नही बल्कि भावनाओं का शहरः नगर आयुक्त संतोष कुमार • ...