Breaking News

इस महीने होली और गुड फ्राइडे पर मिल रहीं कितनी छुट्टियां? जानें कब जा सकते हैं घूमने

मुहब्बत का महीना चला गया और अब रंगों का माह यानी मार्च आ गया है। मार्च के महीने में होली मनाई जाएगी, साथ ही गुड फ्राइडे भी पड़ रहा है। इस महीने शिवरात्रि भी है। त्योहार के अलावा लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है। जो लोग सर्दियों के खत्म होने का इंतजार कर रहे थे, ताकि घूमने जा सके, उनके लिए मार्च का महीना बेहतर मौका है।

इस महीने में न तो सर्दी होती है और न ही चिलचिलाती गर्मी होती है। मौसम घूमने के लिए लिहाज से उपयुक्त होता है। साथ ही इस महीने त्योहारों के कारण छुट्टियां भी मिल रही हैं। कई दफ्तर, बैंक और स्कूल होली, गुड फ्राइडे पर बंद रहेंगे। ऐसे में परिवार, दोस्तों या पार्टनर के साथ इन छुट्टियों और मौसम का फायदा उठाकर सफर पर जा सकते हैं। अगर आप मार्च में घूमने जाना चाहते हैं तो यहां आपको इस महीने मिलने वाली छुट्टियों और लॉन्ग वीकेंड के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि आप सफर पर निकलने की योजना बना सकें।

मार्च में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

इस महीने हिंदू धर्म का सबसे प्रमुख पर्व होली है। इसके अलावा मार्च महीने में ईसाई धर्म का प्रमुख दिन ईस्टर भी है। ईस्टर को ब्लैक डे कहते हैं, इस दिन ईसा मसीह को सूली पर लटकाया गया था। इन दोनों दिनों पर बैंक हॉलिडे होता है। इसके अलावा मार्च में लॉन्ग वीकेंड भी मिल रहा है।

मार्च में वीकेंड

इस महीने 8 मार्च शुक्रवार को शिवरात्रि है। जिसके बाद वीकेंड मिल रहा है। आप चाहें तो भोलेनाथ के किसी प्रसिद्ध मंदिर में दर्शन के लिए जा सकते हैं। 9 मार्च को गुड़ी पड़वा और 10 मार्च को रविवार है। मार्च के महीने में होली और गुड फ्राइडे का अवकाश है। होली सोमवार 25 मार्च को है। इसके पहले आपको शनिवार और रविवार की छुट्टी मिल रही है यानी 23,24 और 25 मार्च की छुट्टी में घूमने जा सकते हैं। लॉन्ग वीकेंड के लिए 29 मार्च को गुड फ्राइडे की छुट्टी, 30 और 31 मार्च को वीकेंड है। तीन दिन की छुट्टी में सफर पर जा सकते हैं।

मार्च में ट्रिप पर कहां जाएं

बनारस

शिवरात्रि और उसके बाद मिल रहे वीकेंड पर परिवार या करीबियों के साथ सफर की योजना है तो बनारस जा सकते हैं। दो दिन के ट्रिप के लिए बनारस बेहतरीन जगह है। यहां कम खर्च में प्रसिद्ध मंदिरों, घाट और अन्य जगहों को घूम पाएंगे। खाने के शौकीन लोगों को काशी में लजीज पकवानों के कई विकल्प मिलते हैं।

मथुरा-वृंदावन

होली का उत्सव वैसे तो पूरे देश में ही धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन मथुरा, गोकुल, बरसाना और वृंदावन की होली बहुत प्रसिद्ध और लोकप्रिय है। 25 मार्च सोमवार को होली है और इसके पहले वीकेंड पर 23 मार्च को मथुरा के लिए रवाना हो जाएं और लठमार होली, लड्डू होली व फूलों की होली का आनंद उठाएं। साथ ही यहां के प्रसिद्ध मंदिरों, घाटों आदि के दर्शन भी करें।

About News Desk (P)

Check Also

इस रोग में शरीर में ही बनने लगता है अल्कोहल, लक्षण ऐसे जैसे हो शराब का नशा

अल्कोहल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मेटाबॉलिज्म से लेकर कैंसर जैसी गंभीर ...