Breaking News

जीरो पावर कट के दावे में झारखंड सरकार पर बरसीं साक्षी धोनी,कही ये बात…

भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने झारखंड सरकार के जीरो पावर कट के दावे की पोल खोल दी है। उन्होंने ट्वीट के जरिए बताया कि रांची में रोज चार से सात घंटे तक बिजली गुल रहती है।

साक्षी ने ट्वीट किया- रांची में लोगों को रोज पावर कट का सामना करना पड़ता है। यह अवधि 4 से लेकर 7 घंटे तक होती है। आज गुरुवार (19 सितंबर) को पांच घंटे से बिजली नहीं है जबकि आज बिजली नहीं होने का कोई कारण भी नहीं है क्योंकि मौसम साफ है। आज कोई त्यौहार भी नहीं है। मैं उम्मीद करती हूं कि जिम्मेदार अधिकारी इस बात पर ध्यान देंगे।

झारखंड में विधानसभा का कार्यकाल 27 दिसंबर को खत्म होने जा रहा है और रघुबर दास की सरकार इन दिनों अपनी उपलब्धियों का प्रचार करने में जुटी हुई है। मुख्यमंत्री रघुबर दास पहले ही कह चुके हैं कि राज्य में जीरो पावर कट उनकी प्राथमिकता है। वे रांची में जीरो पावर कट को लागू करने में हो रही देरी पर नाराजगी जता चुके हैं। उन्होंने जीरो पावर कट के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों के लिए डेडलाइन भी तय की थी।

झारखंड सरकार का बिजली विभाग 24 घंटे बिजली सप्लाई का दावा करता है लेकिन साक्षी के ट्वीट ने उसकी पोल खोल दी है। विपक्षी दल इस ट्वीट से बेहद खुश हैं और वे इसे राज्य की असलियत बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस ट्वीट को बेहद पसंद किया जा रहा है और कई तरह के मजेदार कमेंट्स भी आ रहे हैं।

About Samar Saleel

Check Also

CSK vs RCB: चेन्नई की पिच पर बल्लेबाजों का दबदबा या गेंदबाजों का जलवा? जानें पिच रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 8वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ...