Breaking News

इतने दुखों से भरी थी करिश्मा की शादीशुदा जिंदगी, पति जबरदस्ती देवर संग करवाता…

हम सभी जानते है की हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बॉलीवुड में परदे पर सिर्फ चकाचौंध ही दिखाई देती है, हर सेलेब्रिटी अपने लक्ज़री लाइफस्टाइल के लिए जाना जाता है. लेकिन अगर निजी ज़िन्दगी की बात की जाये तो इनके ज़िन्दगी अक्सर कुछ और ही होती है. कई बड़े एक्टर और एक्ट्रेस निजी ज़िन्दगी में बहुत संघर्ष करते है या फिर उन्हें दुखभरी ज़िन्दगी गुजारनी पड़ती है. आज हम बात करेंगे करिश्मा कपूर की जिन्होंने अपने पति संजय कपूर से तलाक ले लिया और अपने बच्चो के साथ अब अलग रह रही है।

फिल्मी पर्दे पर आपने करिश्मा के ग्लैमर को ही देखा है. लेकिन आज हम आपको करिश्मा की निजी ज़िन्दगी की मुसीबतों के बारे में बताने जा रहे है. एक्ट्रेस करिश्मा कपूर 25 जून 1974 को बॉलीवुड स्टार रणधीर कपूर और बबीता कपूर के घर पैदा हुई थी। करिश्मा लेजेंड्री एक्टर राजकपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की पड़पोती हैं। करिश्मा कपूर कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी हैं, जो फिल्मों में काम कर रही हैं। करिश्मा कपूर बॉलीवुड में काम करने वाली कपूर खानदान की पहली एक्ट्रेस हैं। करिश्मा कपूर की मां बबीता और आंटी नीतू सिंह ने शादी के बाद एक्टिंग छोड़ दी थी।

करिश्मा की पढ़ाई-लिखाई मुंबई और देहरादून में हुई है। करिश्मा कपूर ने मुंबई में जमनाबाई नर्सी स्कूल से शुरुआत पढ़ाई की। इसके बाद वो देहरादून चली गई, जहां उन्होंने वेलहम गर्ल्स स्कूल में पढ़ाई की। इसके बाद फिर मुंबई लौट आईं और विलेपार्ले की मीठीबाई कॉलेज से कॉमर्स की दो साल की पढ़ाई की।

करिश्मा कपूर फिल्म इंडस्ट्री की काफी बड़ी सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी है. अपने सफल फ़िल्मी करियर के बाद करिश्मा कपूर ने साल 29 सितंबर 2003 को बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी कर ली। शादी के बाद करिश्मा कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया और पूरी तरह से अपने परिवार पर फोकस करने लगी। उनकी शादी से पहले आखिरी फिल्म ‘बाज’ थी। करिश्मा और संजय कपूर के दो बच्चे समायरा और कियान हैं। समायरा का जन्म 2005 और कियान का जन्म 2010 में हुआ था।

About News Room lko

Check Also

रणदीप की फिल्म पहुंची 10 करोड़ के पार, मडगांव एक्सप्रेस का ऐसा रहा हाल

मार्च के महीने में कई फिल्मों सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही हैं। इनमें से कुछ ...