Breaking News

हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद कुशवाहा के स्मृति दिवस पर कबड्डी खिलाड़ीयों को किया गया सम्मानित

चंदौली। जनपद के सकलडीहा विकासखंड के पौरा गांव निवासी आशीष मौर्य द्वारा विगत दिनों हांगकांग में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता था। जिसके पश्चात आशीष मौर्य को क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके घर जाकर इस जीत पर उनको वह परिजनों को बधाई दी गई थी।

उसी क्रम में सम्राट अशोक क्लब उत्तर प्रदेश द्वारा चंदौली स्थित अशोका द ग्रेट मैरिज लान में चंदौली के खिलाड़ी आशीष मौर्य व गाजीपुर के खिलाड़ी किशन सिंह कुशवाहा का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह के साथ सम्मान सभा का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में वक्ता के रूप में मास्टर रामकृत मौर्य ने कहा कि मेजर ध्यानचंद कुशवाहा उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद के मूल निवासी थे जिन्होंने 16 वर्ष की आयु में ही सेना में भर्ती हुए थे जिन्हें हाॅकी खेल में बहुत रूचि थी लेकिन सेना में भर्ती होने के बाद उन्हें दिन में अवसर नहीं मिलता था।

इसलिए वह रात की चांदनी में हॉकी का अभ्यास करते रहते थे। मेजर ध्यानचंद कुशवाहा के नेतृत्व में भारत ने 1928 1932 एवं 1936 में ओलंपिक में पदक जीता था।

और अपने देश का नाम रोशन किया था। श्री मौर्य ने आशीष मौर्य एवं किशन सिंह कुशवाहा को आशीर्वाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने देश सहित जिले एवं अपने गांव का नाम रोशन किया है आप लोग ऐसे ही प्रदर्शन कर आगे भी जीत के लिए तत्पर रहें।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे जवाहरलाल मौर्य प्रदेश संयोजक सम्राट अशोक क्लब फेकन प्रसाद मौर्य, जयराम सिंह कुशवाहा,सुशीला मौर्य, रामनिवास मोर जिलाध्यक्ष त्रिलोकी सिंह मौर्य,जवाहरलाल मौर्य, जन अधिकार पार्टी जिला अध्यक्ष सुनील मौर्या, डॉक्टर जयप्रकाश मौर्य, नरसिंह कुशवाहा, रामप्यारे सिंह, रविकांत मौर्य, संतोष प्रधान, पिंटू प्रधान, मुकेश मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।

रिपोर्ट-सेनापति मौर्य

About reporter

Check Also

इलाहाबाद हाई कोर्ट का फैसला शर्मनाक, न्यायपालिका की साख पर गहरी चोट: अनीस मंसूरी

लखनऊ,(दया शंकर चौधरी )। पसमांदा मुस्लिम समाज (Pasmanda Muslim Society) के अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ...