अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता सैफ अली खान के बेटे तैमूर को लेकर काफी बहस चली। दोने के बेटे तैमूर के नाम को लेकर काफी मजाक भी बना,लेकिन करीना कपूर ने इस नाम का काफी सपोर्ट किया। बेटे तैमूर को खुद करीना ही नए नाम ‘लिटिल जॉन’ से बुलाती हैं। हालांकि करीना कपूर खान ने इस नाम से बुलाने का कारण नहीं बताया है। उन्हें यह लग रहा है कि आखिर करीना अब उसे तैमूर नाम से क्यो नहीं बुलाती हैं।
बीते साल 20 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान ने एक बच्चे को जन्म दिया था। सैफ अली खान और करीना कपूर खान ने अपने इस बच्चे का नाम प्यार से नाम तैमूर रखा था। जब लोगों को बच्चे का नाम तैमूर लोगों रखे जाने का पता चला तो इसका काफी विरोध हुआ। लोगों ने तैमूर नाम को लेकर खूब मजाक भी बनाया। जिसको लेकर सैफ काफी परेशान भी हुए। अब जबकि खुद करीना ही बेटे को तैमूर कि जगह जॉन के नाम से पुकारने लगी हैं तो उनके प्रशंसकों का सकते में रहना लाजमी है। लोगों के मन में यह सवाल है क्या करीना भी बेटे का नाम बदलने के पक्ष में हैं!!