लखनऊ विश्वविद्यालय के नवीन परिसर स्थित विधि संकाय कि मूट कोर्ट एसोसिएशन द्वारा 26 नवंबर को संविधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। लोकतंत्र में अपना अभिन्न स्थान रखने वाले भारत की महत्ता को दर्शाने के उद्देश्य से कार्यक्रम का शीर्षक भारत: लोकतंत्र की जननी रखा गया है।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 11:00 बजे मुख्य अतिथि डॉक्टर ललिता प्रसाद मिश्रा, वरिष्ठ अधिवक्ता, इलाहाबाद हाई कोर्ट, की उपस्थिति में किया जाएगा। कार्यक्रम में विधि संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर बंशीधर सिंह भी उपस्थित रहेंगे।
प्रोफेसर बीडी सिंह ने बताया की भारत लोकतंत्र के विकास में अहम भूमिका निभाता आ रहा है। भारत न केवल विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है बल्कि वह आज भी लोकतांत्रिक मूल्यों को समेटे हुए हैं। उन्होंने बताया 26 नवंबर का लखनऊ यूनिवर्सिटी मूट कोर्ट एसोसिएशन के शिक्षक संचालक प्रोफेसर राधेश्याम प्रसाद ने बताया की कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।