- Published by- @MrAnshulGaurav
- Friday, May 20, 2022
दिल्ली। पिछ्ले दिनों All India tent dealer welfare organization की प्रस्तावित बैठक में लखनऊ आदर्श टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेशन एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय कुमार ने अपने पदाधिकारियों के साथ भाग लिया, जिसमें ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष विपुल सिंगल, चेयरमैन अनिल कुमार आजाद एवं महामंत्री करतार सिंह कोचर ने सर्वसम्मति से सम्मान के साथ अपने लखनऊ अध्यक्ष विजय कुमार को समस्त उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया नियुक्ति पत्र दिया।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2022/05/231.jpg)
लखनऊ से गए सभी पदाधिकारियों ऋत्विक जायसवाल, उदय शंकर मेहरोत्रा, संजय कुमार, जितेंद्र वर्मा, विनय चौधरी, महेश शर्मा, अभिनव शर्मा, अशोक सोनी, श्याम चौरसिया, देवेश ,अमित सिंह को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को, अध्यक्ष विजय कुमार के लखनऊ आगमन पर लखनऊ आदर्श टेंट कैटरर्स एंड डेकोरेशन एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने जेल रोड चौराहे पर फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। स्वागत मैं सोनू विंध्यवासिनी, कीर्ति चौधरी, मुदित तांगड़ी, पवन तलवार, ऋषि पाल संधू, राजेश कंधारी, संतोष साहू एवं अन्य व्यापारी शामिल रहे।