Breaking News

‘हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ ले गए थे अफसर’, संभल हिंसा पर मौलाना तौकीर का विवादित बयान

बरेली में आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान ने संभल हिंसा पर विवादित बयान दिया है। मौलाना ने कहा कि संभल के जरिए पूरे देश में अफरातफरी का माहौल बनाने की कोशिश की गई। पुलिस प्रशासन अलर्ट पर बैठा था कि बस आर्डर आना है और मस्जिद में घुस जाना है। पहले सर्वे में मुसलमानों ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो वे दंगा कराने में नाकाम हो गए।

भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष नजरबंद, दलित युवक की हत्या पर गौतमबुद्धनगर जाने से रोका

दूसरे सर्वे के बहाने मस्जिद में घुसे। हिंदू आतंकवादी संगठनों को साथ लेकर गए थे। धार्मिक उन्मादी नारे लगवाते हुए गए। पत्थर भी अपने साथ लेकर गए थे। अगर मुसलमान पत्थर नहीं फेंकेगा तो पत्थर फेंकेंगे ताकि पुलिस को गोली चलाने में आसानी हो जाए।

केंद्र सरकार पर लगाया साजिश का आरोप

तौकीर रजा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जो भी कुछ हो रहा है, वो सब दिल्ली के इशारे पर हो रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार पर साजिश करने का आरोप लगाया। कहा कि दिल्ली लखनऊ के मुख्यमंत्री को बदलना चाहती है। इसीलिए यहां का माहौल खराब किया जा रहा है।

उन्होंने मांग की है कि संभल के जितने भी अधिकारी हैं, उन सबको हटाया जाए। संभल हिंसा की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। मौलाना ने संभल हिंसा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। कहा कि बेईमानी और सांप्रदायिक के आधार पर जो भी मामले हो रहे हैं, उन सबका सुप्रीम कोर्ट को संज्ञान लेना चाहिए।

Please watch this video also

पुलिस ने नहीं जाने दिया संभल

मौलाना तौकीर रजा खान शुक्रवार को जुमे की नमाज अदा करने के बाद शहर से संभल के लिए रवाना हुए थे। सीबीगंज में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। पुलिस उन्हें थाने ले गई। वहां मौलाना संभल जाने पर अड़े रहे। काफी देर तक बातचीत हुई। हिरासत में लेने के बाद मौलाना तौकीर रजा को छोड़ दिया।

संभल जाते वक्त सीबीगंज में गिरफ्तारी और फिर रिहाई के बाद मौलाना ने कहा कि आज तो रोक लिया गया, लेकिन मैं बाद में संभल जाऊंगा। मेरे बच्चे मारे गए हैं, हमें दुख है। इसके बाद मौलाना दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

About News Desk (P)

Check Also

हिन्दू-मुस्लिम एकता और प्रदेश में अमन शांति की दुआ के साथ संपन्न हुआ रोज़ा इफ्तार, विभिन्न धर्मगुरुओं ने एक साथ बैठकर खोला रोजा

लखनऊ। पाक रमज़ान माह (Holy Month of Ramzan) के खास अवसर पर सभी धर्म सम्प्रदाय ...