फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र आसफाबाद के समीप नगर निगम बुलेरो वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक गंभीर घायल हो गया। जिसे उपचार को जिला अस्पताल लाया गया। यहां नगर निगम महापौर नूतन राठौर भी पहुँची और परिजनों की ईच्छानुसार मरीज के ईलाज का सारा खर्चा नगर निगम द्वारा करने की बात कही गई फिलहाल मरीज को आगरा रैफर कर दिया गया है।
बताते चलें थाना रसूलपुर क्षेत्र मोड़ा निवासी ईशू पुत्र महेश चंद्र किसी काम से घर से बाइक लेकर निकला था। इसी दौरान इसी थाना क्षेत्र के आसफाबाद रोड पर एक बुलेरो वाहन ने टक्कर मार दी, जो कि नगर निगम का वाहन बताया गया। मौके पर नगर निगम प्रवर्तन दल टीम भी पहुँच गई। गंभीर घायल को जिला अस्पताल लाया गया। जहां से नाजुक हालत के चलते आगरा रैफर किया गया।
वहीं जिला अस्पताल में महापौर नूतन राठौर भी पहुँची और गंभीर घायल युवक के परिजनों से बात की। उन्होंने मीडिया को बताया कि घायल के परिजनों ने कहा सारा खर्चा नगर निगम वहन करे तो चूंकि नगर निगम के वाहन से टक्कर हुई है दुःखद है सारा ख़र्चा नगर निगम ईलाज का वहन करेगा और आगरा हमारे कार्यशाला प्रभारी अतुल पांडे भी साथ जा रहे है। उन्होंने खुद अपना नम्बर परिजनों को दिया है, कोई दिक्कत होने पर अवगत कराएं। बाक़ी कहा जिस नगर निगम वाहन से टक्कर हुई है उसके चालक पर भी सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
रिपोर्ट-मयंक शर्मा