Breaking News

रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन की गला रेत कर हत्या, पुलिस ने पत्नी को पकड़ा

गोरखनाथ क्षेत्र की वजीराबाद कॉलोनी में बुधवार की आधी रात में रेलवे के सीनियर टेक्नीशियन की उनके घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस पहुंची तो खून से सना शव बेडरूम में फर्श पर पड़ा था।

भाई ने उनकी पत्नी पर प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने पत्नी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य दोनों नामजद आरोपित फरार हैं।

उधर, एडीजी अखिल कुमार ने जल्द खुलासे का निर्देश दिया। गोरखनाथ क्षेत्र के जटेपुर उत्तरी निवासी 50 वर्षीय अफरोज आलम अंसारी रेलवे में सीनियर टेक्नीशियन थे। 2012 में उन्होंने दिग्विजयनगर की वजीराबाद कॉलोनी में जमीन लेकर चार मंजिला मकान बनवाकर पत्नी साजिया अंसारी के साथ रहने लगे। उनको कोई बच्चा नहीं था। भूतल पर अफरोज पत्नी के साथ रहते थे जबकि तीन तल पर स्थित करीब 20 कमरों को उन्होंने किराए पर दे रखा था।

रेलकर्मी अफरोज की हत्या में केस दर्ज कर पुलिस ने उनकी पत्नी को तो हिरासत में ले लिया है पर अन्य दोनों आरोपित फरार हैं। उनकी तलाश में पुलिस की दबिश जारी है। हत्या क्यों हुई है? अभी इसकी गुत्थी नहीं सुलझ पाई है। दोनों आरोपितों के पकड़े जाने के बाद राज पर्दाफाश होगा। वहीं दूसरी तरफ किरायदारों से पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम जानकारी मिली है।

बुधवार रात को किराएदार अभिषेक के साथ कुछ और लोग नशे की हालत में घर पहुंचे। अफरोज उन्हें घर में घुसने से रोक रहे थे। जबकि साजिया अभिषेक का साथ देकर उन्हें घर में आने के लिए उकसा रही थी। इसी बात को लेकर विवाद हुआ और अभिषेक अपने साथियों के साथ वापस चला गया। देर रात अभिषेक दोबारा साथियों के साथ आया और कमरे में घुसकर उसने अफरोज की हत्या कर दी। जावेद ने बताया, उनकी भाभी साजिया अफरोज की प्रापर्टी हड़पना चाहती है। इसलिए उसने अपने प्रेमी किराएदार के साथ मिलकर अपने पति की हत्या करा दी।

उधर, जिस कमरे में अफरोज की लाश मिली वहां सामान बिखरे हुए थे ऐसा लग रहा था कि इस घटना को आरोपितों ने लूट की तरफ मोड़ने का भी प्रयास किया था। यही नहीं संघर्ष के निशान भी थे ऐसे में अंदाजा है कि जब आरोपितों ने हमला किया तब अफरोज की नींद खुल गई थी। अफरोज के भाई जावेद ने बताया, अफरोज की पत्नी साजिया का चाल चलन ठीक नहीं था। अफरोज कुछ किराएदारों को घर से निकालना चाहते थे, लेकिन साजिया विरोध करती थी।

About News Room lko

Check Also

मतदाताओं का बड़े दलों पर भरोसा कायम, इस बार साफ नहीं मिजाज, अब तक ये रहा है इतिहास

सीतापुर: संसदीय सीट सीतापुर के मतदाताओं ने आजादी के बाद से अब तक बड़े दलों ...