Breaking News

स्वीमिंगपूल में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत, पुलिस मामले की जांच में जुटी

• पूल संचालक बच्चे को एक निजी चिकित्सक के पास छोड कर भाग निकले

औरैया/बिधूना। नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में बने स्वीमिंगपूल में नहाते समय डूबने से एक बच्चे की मौत हो गयी है। बच्चे के डूबने की जानकारी पूल में नहा रहे बच्चों को तब हुई जब उनके पैर से वह टकराया। इस बात की जानकारी अन्य बच्चों ने पूल संचालकों को दी। जिसके बाद पूल संचालक बच्चे को पूल से निकाल कर पास के ही प्राइवेट डाक्टर के यहां ले गये। जहां पर वह बच्चे को छोड़कर मौके से भाग गये। पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

स्वीमिंगपूल में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

जानकारी के अनुसार नगर के मोहल्ला जवाहर नगर में एक स्वीमिंगपूल है। जिसे कुछ लोग मिलकर संचालित कर रहे हैं। शनिवार की दोपहर नगर के मोहल्ला अम्बेडकर नगर निवासी राज कुमार उर्फ राजू का 9 वर्षीय पुत्र आयुष स्वीमिंगपूल में नहाने गया था। जहां पर नहाते समय गहराई में जाने पर वह पानी में डूब गया और उसकी मौत हो गयी।

टेंट हाउस की गोदाम में लगी भीषण आग, करीब 40 लाख रुपए का सामान जल कर हुआ खाक

बताया गया कि स्वीमिंगपूल में नहा रहे अन्य बच्चे जब गहराई की ओर गये तो उनके पैर से कुछ टकराया। जिसकी जानकारी उन्होंने पूल संचालकों को दी। जिन्होंने वहां पर जाकर देखा तो वहां एक बच्चा डूबा पड़ा था। उन्होंने आनन फानन बच्चे को बाहर निकाला और दो संचालक उसे पास के ही डाक्टर शिव कुमार तिवारी के यहां ले गये। जहां वह बच्चे को छोड़कर मौके से भाग गये।

स्वीमिंगपूल में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

घटना की जानकारी होते ही नगर में हड़कंप मच गया, हर कोई घटना स्थल की ओर दौड़ पड़ा। इसी बीच किसी बच्चे ने घटना की जानकारी आयुष के परिजनों को दी। मौके पर पहुंची आयुष की माता, पिता व परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। आयुष के पिता राजू ने बताया कि वह बाहर गया हुआ था। उसका पुत्र आयुष स्वीमिंगपूल नहाने गया था। जहां पर उसकी पानी में डूबने से मौत हो गयी। बताया कि उसे करीब 5:30 घटना की जानकारी तब हुई जब किसी बच्चे ने घर पर जाकर बताया। कहा कि उसे जानकारी नहीं है कि उसका बच्चा किसके साथ स्वीमिंगपूल नहाने गया गया था।

गुजरात के पोरबंदर में ISIS मॉड्यूल का भंडाफोड़, आरोपियों के पास से बरामद हुई प्रतिबंधित सामग्री

बच्चे की मां आरती ने बताया कि लगभग 3 बजे के करीब घर पर ही था खाना खा कर घर से कब निकल गया पता नही। सुबह उसने कहा भी था कि मैं स्विमिंग पूल में नहाने जाऊँगा, मैने उसे मना भी किया था कि टिकट लगती उसके पैसे नही है फिर वो घर से पैसे निकाल कर कब नहाने चला गया पता ही नही चला।

मृतक आयुष चार भाई बहिन में तीसरे नम्बर का है इससे बड़ी दो बहनें अनामिका (17 वर्ष), अनुष्का (14 वर्ष) एवं छोटा भाई पीयूष (6 वर्ष) है। घटना की जानकारी मिलते ही नगर पंचायत बिधूना के अध्यक्ष आदर्श कुमार मिश्रा मौके पर पहुँचे और परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बंधाया।

स्वीमिंगपूल में नहाने गए बच्चे की डूबने से मौत

घटना की जानकारी होते ही सीओ महेन्द्र प्रताप सिंह, कोतवाल ललित कुमार पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गये हैं। जिन्होंने बच्चे के शव को कब्जे में ले लिया है। साथ ही घटना की जांच में जुट गये हैं।

रिपोर्ट – संदीप राठौर चुनमुन

About Samar Saleel

Check Also

सीएमएस में दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप प्रारम्भ

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल राजाजीपुरम द्वितीय कैम्पस के तत्वावधान में आयोजित दो-दिवसीय इण्टर-स्कूल रोलर स्केटिंग ...