Breaking News

‘उत्कृष्टता’ और ‘अलंकरण’ सम्मानों से पुरस्कृत और सम्मानित हुईं प्रमुख हस्तियाँ

पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह, पद्मश्री राजेश्वर आचार्य, प्रो. (डॉ) सीमा सिंह (कुलपति), विकास वैभव (आईपीएस), डॉ. कीर्ति सिंह समेत 20 व्यक्तित्व हुए सम्मानित 

वाराणसी। रुद्राक्ष इंटरनेशनल कोआपरेशन तथा कन्वेंशन सेंटर, सिगरा, वाराणसी में ‘गोमती देवी स्मृति समारोह- 2022 आयोजित किया गया। इस आयोजन में प्रमुख शैक्षिक-सांस्कृतिक-खेल हस्तियों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार 2022 एवं काशी रत्न अलंकरण सम्मान 2022 से पुरस्कृत और सम्मानित किया गया।

‘उत्कृष्टता’ और ‘अलंकरण’ सम्मानों से पुरस्कृत और सम्मानित हुईं प्रमुख हस्तियाँ

पंडित हरिराम द्विवेदी ‘हरि भइया’, अंजुम रहबर, मदन मोहन ‘दानिश’, अतुल बाजपेयी, मनीष शुक्ल ‘बादल’, अमन अक्षर, डॉ. भावना श्रीवास्तवसंग राष्ट्रीय- अंतरराष्ट्रीय कवियों- गीतकारों- ग़ज़लकारों ने अपनी रचनाओं बंधा समां महिला सशक्तिकरण, समाज, शिक्षा, साहित्य, कला, संस्कृति को समर्पित स्वयंसेवी संस्था ‘नवभारत निर्माण समिति’, वाराणसी की ओर से आयोजन किया गया। यह आयोजन समाज सेविका स्व. गोमती देवी (सन् १९४२-१९८२ ई.) की स्मॄति में आयोजित किया गया।

यह आयोजन समाज सेविका स्व. गोमती देवी की स्मॄति में आयोजित किया गया

इस महत्त्वपूर्ण आयोजन में विभिन्न साहित्यिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही विविध क्षेत्रों, ज्ञान-विज्ञान, विधाओं-अनुशासनों के चयनित सात (8) मूर्द्धन्य लोगों के योगदानों, उपलब्धियों को “गोमती देवी उत्कृष्टता पुरस्कार” 2022 (Gomati Devi Eminence Awards 2022) से सम्मानित किया गया साथ ही, काशी व पूर्वांचल क्षेत्र के 12 विभूतियों, जिन्होंने काशी में रहकर, काशी से जुड़कर, अपने-अपने क्षेत्र में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योगदान दिया है, को “काशी रत्न अलंकरण सम्मान” 2022 से सम्मानित किया गया।

डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय (कैबिनेट मंत्री, भारत सरकार), डॉ. राजकुमार रंजन सिंह (केंद्रीय विदेश एवं शिक्षा राज्यमंत्री, भारत सरकार) एवं अन्य अनेक विशिष्टजन की गरिमामयी और मजबूत उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का संचालन, कार्यक्रम संयोजक, डॉ. अपर्णा सिंह, व सह-संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। आभार प्रकाश श्री उमेश सिंह ने किया।

कवि सम्मेलन का संचालन डॉ. भावना श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रकाश समिति के कोषाध्यक्ष मुकेश सिंह ने किया साहित्य-कला-संगीत-संस्कृति और विविध क्षेत्रों की प्रमुख उपस्थितियाँ इस अवसर की गवाह बनीं ||

रिपोर्ट – जमील अख्तर

About reporter

Check Also

सीएम योगी ने मुरादाबाद पहुंच सर्वेश सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा-पूर्व सांसद का योगदान स्मृतियों में रहेगा

अमरोहा:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अमरोहा जनसभा करने के बाद मंगलवार दोपहर बाद मुरादाबाद के रतनूपुरा ...