Breaking News

 जीवंत हुए रामकथा प्रसंग

डॉ दिलीप अग्निहोत्री
डॉ. दिलीप अग्निहोत्री

अयोध्या में अद्भुत उल्लास है। श्री रामकथा के प्रसंगों की धूम है। त्रेता युग में यहां के निवासियों ने चौदह वर्ष तक प्रभु श्री राम के आगमन की प्रतीक्षा की थी।

जब वह लंका विजय कर वापस आये तब उत्सव मनाया गया। दीप प्रज्ज्वलन से अयोध्या दैदीप्यमान हो गई।

विगत पांच वर्षों की अवधि में अयोध्या के उल्लास का अनुभव किया जा सकता है।साकेत महाविद्यालय से अनेक झांकियां निकाली गई।

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर झांकियों को रवाना किया। झांकियों में प्रभु राम के विभिन्न रूप व प्रसंग भावविभोर करने वाले है।

आस्था का सहज प्रवाह है। हर हर महादेव,जय सियाराम,जय श्री राम के नारों से अयोध्या गूंज रही है।

जन समुदाय झांकियों पर जगह जगह पुष्पवर्षा करते रहे। योगी आदित्यनाथ बारह लाख दीपों के प्रज्ववलन नया कीर्तिमान कायम करने अयोध्या पहुंच चुके है।

About Samar Saleel

Check Also

शत्रु संपत्ति के फेर में फंसा आजम खां का ड्रीम प्रोजेक्ट, जौहर यूनिवर्सिटी पर इसलिए हुई कब्जे की कार्रवाई

रामपुर प्रशासन ने आजम खां की जौहर यूनिवर्सिटी में स्थित शत्रु संपत्ति पर कब्जा लेने ...