Breaking News

सरकार के प्राथमिकता में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान: जयकुमार सिंह

औरैया। महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा सम्मान व स्वावलम्बन के लिए शारदीय नवरात्र से वान्सतिक नवरात्र के मध्य 180 दिन तक चलाये जाने वाले मिशन शक्ति अभियान का कलेक्टेªट सभागार में माननीय राज्यमंत्री कारागार एवं लोक सेवा प्रबन्धन विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री जयकुमार सिंह जैकी जी द्वारा शुभारम्भ किया गया।

इस दौरान प्रभारी मंत्री ने महिला कार्मियों को सम्मानित भी किया। उन्होने महिला कार्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह अभियान सरकार द्वारा महिलाओं तथा बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलम्बन के लिए चलाया जा रहा है। यह अभियान 180 दिनों तक चलाया जायेगा। उन्होने अपने निजी जीवन का उदाहरण देते हुये महिलाओं से कहा कि महिलायें अपने मन में प्रण ले कि उन्हें भी पुरूषों की तरह सब कुछ करना है। यदि महिलायें एक बार ठान लें तो वह मुश्किल से मुश्किल काम भी आसानी से कर सकती है। उन्होने अपने संबोधन में इस बात पर जोर दिया कि महिलाओं की ग्राम पंचायतों में भागीदारी बढाई जाये। महिलाओं को मुख्यधारा में लाया जायें। उन्होने कहा कि नारी सशक्तीकरण में औरैया जनपद को 75 जनपदोे में नम्बर एक बनाया जाये।


जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना हमारी प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि पहले विभाग अलग-अलग महिलाओं से संबंधित योजनाओं का संचालन करते थे। एक विभाग के कर्मचारियों को दूसरे विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की ज्यादा जानकारी न हो पाने के कारण महिलाओं को योजनाओं का समुचित लाभ नही मिल पा रहा था। इस अभियान के तहत अब सभी महत्वपूर्ण विभाग मिलकर महिलाओं को योजनाओं का लाभ पहुचायेगें। स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला बाल कल्याण विभाग ग्राम प्रधान, महिला पुलिस मिलकर भी समाज में बदलाव लाएं। महिलाएं अपने अधिकारों के लिए कटिबंध रहे साथ ही जिम्मेदारी भी अच्छी तरह से निभाएं। आप जिम्मेदार नहीं होंगी तो परिवार,गांव जिला व प्रदेश तथा देश कैसे खुशहाल रहेगा। जागरूकता के अभाव के कारण आम जनता को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं हो पाती है। मिशन नारी शक्ति अभियान 6 माह तक निरंतर जारी रहेगा। यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम बहुत उन्नति व सफलता को प्राप्त करेगा। महिलाएं अपने ऊपर हो रहे उत्पीड़न एवं भ्रष्टाचार की आवाज निष्पक्ष रुप से बुलंद करे।

इसके बाद मंत्री जयकुमार सिंह ने ब्लाक बिधूना एवं ब्लाक औरैया पहुॅंचकर मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान उन्हाने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान उन्होने कहा कि मिशन शक्ति अभियान में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस सरकार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसले लिए है। पहले आगनबाडी केन्द्र पर पोषाहार का वितरण ठेकेदार के द्वारा होता था। परन्तु अब माननीय मुख्यमंत्री जी ने इस व्यवस्था को खत्म करते हुये पोषाहार को स्वयं सहायता समूह से लेने का फैसला किया है।

इससे हमारी स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को और अधिक स्वरोजगार मिलेगा। पहले की सरकारों में प्रतीकात्मक रूप से कार्य होता था परन्तु इस सरकार ने असल में काम किया है। प्रभारी मंत्री द्वारा वहां लगे स्वयं सहायता समूह के स्टालों का निरीक्षण किया एवं उनकी सराहना की। इस दौरान उन्होने जिलाधिकारी से कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को और अधिक प्रोत्साहन देकर आत्मनिर्भर बनाया जायें।

महिलाओं तथा बच्चों की हिंसा से रोकथाम हेतु माननीय प्रभारी मंत्री द्वारा कलेक्ट्रेट एवं ब्लाक परिसर में हरी झण्डी दिखाकर मोबाइल एलईडी प्रचार वाहनों को रवाना किया। ये प्रचार वाहन विकास खण्डों, ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में जाकर मिशन शक्ति अभियान का प्रचार प्रसार करेगें। इस अवसर पर बिधूना विधायक प्रतिनिधि देवेश शाक्य, बिधूना ब्लाक प्रमुख कौशलेन्द्र सिंह राजपूत, औरैया ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा अर्चना श्रीवास्तव, मुख्य विकास अधिकारी अशोक बाबू मिश्रा, अपर जिलाधिकारी रेखा एस चैहान, सहित कई महिला अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

रिपोर्ट-अनुपमा सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

अमर नाथ सिंह ने पकड़ा जनता दल का साथ 

लखनऊ। आज लोकसभा 2024 के चुनाव में बिहार में एनडीए गठबंधन को मिली सफलता और ...