गोरखपुर. गन्ना आयुक्त उत्तर प्रदेश गोरखपुर के आदेश पर सरैया चिनी मिल की नीलामी खरीदारों के आभाव में स्थगित हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरैया चीनी मिल पर गन्ना किसानों का गन्ना मूल्य 66 करोड़ 73 लाख 56000 हजार रूपये बकाया है।इसी गन्ना मूल्य भुगतान के लिए सरैया चिनी मिल की 21.537 हे0 क्षेत्रफल भूमि जो कि 35 गाटों में स्थित है,इसकी नीलामी 17 अप्रैल को होनी थी। लेकिन उस दिन चन्द्रशेषर जयंती होने के कारण नीलामी स्थगित कर दी गयी थी।
पुनः एसडीएम के आदेश पर आज दूसरे दिन उक्त सम्पत्ति की नीलामी तहसीलदार कोर्ट में आयोजित की गयी। जहाँ एक भी खरीदार के द्वारा बोली नहीं लगाई गयी,इससे नीलामी की प्रक्रिया पूरी नही की जा सकी। इसके चलते तहसीलदार विजय नारायण सिंह को नीलामी प्रक्रिया स्थगित करनी पड़ी।
बतादें कि नीलामी में बोली बोलने के लिए देवरिया, कुशीनगर और सरदार नगर से लोग नीलामी की बोली लगाने पहुँचे थे। लेकिन वहीं पहले से मौजूद सरैया चीनी मिल के पूर्व चेयरमैन दलीप सिंह मजीठिया के मुख्तारे आम वशिष्ठ ओझा ने बटवारे का पेपर दिखाते हुए उस सम्पत्ति को विवादित बता दिया। जिससे नीलामी में बोली लगाने आये लोगों ने संपत्ति विवादित समझ कर बोली नहीं लगाई,और नीलामी प्रक्रिया स्थगित हो गयी।
रिपोर्ट: रंजीत जयसवाल