Breaking News

माध्यमिक शिक्षा:  09 फरवरी से संचालित होंगी समस्त बोर्डों की कक्षाएं

प्रदेश सरकार द्वारा सम्यक विचारोपरांत माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत प्रदेश के समस्त बोर्डों (कक्षा- 9, 10, 11, 12) के विद्यालयों को आगामी 09 फरवरी से पूर्ण रूप से संचालित किए जाने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षाएं एवं सत्र को नियमित करने के दृष्टिगत माध्यमिक शिक्षा की कक्षाएं आगामी 09 फरवरी 2021 से पूर्ण रूप से संचालित की जाएंगी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दृष्टिगत विद्यालयों में अध्ययन एवं अध्यापन का कार्य भौतिक रूप से बाधित रहा है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कक्षाएं कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए संचालित की जाएंगी।

About Samar Saleel

Check Also

संजय सिंह बोले- पीएम मोदी को सिर्फ अपने दोस्तों की चिंता, देश को नीलाम कर रहे हैं प्रधानमंत्री

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक बार फिर प्रधनामंत्री नरेंद्र मोदी ...