Breaking News

अमृता मलुष्ठे का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

मुंबई। ठाणे महानगर पालिका शिक्षण विभाग हिंदी शा.क्र. 41 उथलसर ठाणे की प्रभारी मुख्याध्यापिका अमृता राजेन्द्र मलुष्ठे (Amrita Rajendra Malushte) का सेवा संपूर्ती सम्मान समारोह सहयोग मंदिर हॉल घंटाली ठाणे में उनके भाई डॉ अवधूत शेट्टे, भाभी डॉ अपूर्वा शेट्‌टे, सीआरसी प्रमुख संध्या जुन्नरकर, गट प्रमुख अंबेरकर पूर्व गट प्रमुख किशोर केणी, तंत्र स्नेही सफिक की विशेष उपस्थिति में संपन्न हुआ। उनकी सेवा 35 वर्ष 7 महीने हुई।

आईडीए राउंड को सफल बनाने को साझा प्रयास जरूरी : डीएमओ

अमृता मलुष्ठे का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

वरिष्ठ शिक्षिका प्रेरणा कदम तथा शुभांगी सिनकर ने ईश वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। इस सम्मान समारोह में मुख्यालय मालती यादव, विजया यादव, सुनील, सालुखे, पूर्व मुख्या- विद्या चौधरी, दयाशंकर पांडे, शशीकला सोनजे, वरिष्ठ शि. सविता चौधरी,सुलोचना पोळ, कविता शिंदे, प्रज्ञा हुल्याळकर, रसिक गायकवाड, शशिकांत मिश्रा, कुलकर्णी, रिश्तेदार विमोचन देवलेकर, डॉ प्रमोद भोपी, ज्योत्सना माने, कांचन गावंडे मुकुंद, हिमगौरी, रूपाली देशमुख, रसिका गायकवाड, सपना मुले, रूणाली गोगण, छात्रा राधिका मिश्र इत्यादि मान्यवर उपस्थित थे। उपस्थित मान्यवरों ने मलुष्ठे को उनके दीर्घायु एवं स्वास्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दीं।

अमृता मलुष्ठे का सेवा संपूर्ति समारोह संपन्न

समारोह का सफल सूत्र संचालन ठाणे मनपा के पूर्व प्रभारी मुख्यालय एवं महापौर पुरस्कृत आदर्श शिक्षक राजकुमार राम लखन यादव ने तथा आभार वरिष्ठ शिक्षिका व इंचार्ज परम जीत कौर सैनी ने प्रस्तुत किया।

About Samar Saleel

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...