शहनाज गिल बिग बॉस के बाद से अक्सर ही सुर्खियों में बनीं रहती हैं। लोगों के दिलों में उन्होंने एक सुपरस्टार वाली जगह बना ली है। इतना ही नहीं लोग उन्हें पंजाब की कैटरीना कैफ भी बोलते हैं। शहनाज गिल अब बड़ी स्क्रीन पर नजर आएंगी। आपको बता दें कि शहनाज की नई फिल्म की अनाउंसमेंट हो गई है।
बताया जा रहा है कि इस फिल्म वो दिलजीत दोसांझ के साथ नजर आएंगी। फर्स्ट लुक के साथ इस मूवी की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी है।
![](https://samarsaleel.com/wp-content/uploads/2021/02/QFFBvBfGWi.jpg)
उन्होंने लिखा, “दिलजीत दोसांझ, सोनम बाजवा, शिंडा ग्रेवाल और शहनाज गिल.. पंजाबी फिल्म हौंसला रख।” ये मूवी दशहरा के मौके पर 15 अक्टूबर 2021 को रिलीज होगी। इसे अमरजीत सिंह सरोन डायरेक्ट करेंगे, जबकि दिलजीत दोसांझ और दिलजीत थिंड मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। साथ ही पवन गिल द्वारा को-प्रोड्यूस होगी।
आपको बता दें कि शहनाज गिल ने पॉपुलर रिएलिटी शो बिग बॉस 13 से लोकप्रियता हासिल की है। उनकी कॉमेडी, हंसी-मजाक और सिद्धार्थ शुक्ला के साथ नोंकझोंक दर्शकों को खूब पसंद आया। आज उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है।