Breaking News

न्याय के देवता शनि कर्मों के अनुसार देते हैं फल

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना गया है। जो कर्म के दंड विधान के तहत फल प्रदान करते हैं। शरीर में जहां शनि नाभी तो वहीं कुंडली में दंड के विधान के चलते दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव शनिदेव ही हैं। वहीं इस दिन शनि को संचालित करने वाली देवी मां काली व श्रीराम भक्त हनुमान की पूजा का भी विधान है। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशि – जीवन साथी के व्यवहार में परिवर्तन से चिंतित रहेंगे। समय अनुकूल है। घर में साज सज्जा पर धन खर्च होगा। नए वस्त्राभूषण की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक माहौल आनंदप्रद रहेगा। धार्मिक रूचि बढेगी।

2. वृषभ राशि – मनचाही सफलता मिलने से प्रसन्न होंगे। प्रशासनिक सेना और सुरक्षा से जुड़े लोग सफल होंगे। मकान बदलने के योग है। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते है। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी।

3. मिथुन राशि – कार्यस्थल पर अधिकारियों को प्रभावित करने में सफल होंगे। पुराने विवाद के कारण तनाव में रहेंगे। आज जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे।

4. कर्क राशि – दिन कई प्रकार के अनुभवों से युक्त रहेगा। दोस्तों से सहायता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ यात्रा होगी। परिजनों से मनमुटाव होगा। नौकरी में तबादले के योग हैं। प्रेम प्रसंग में नया मोड़ आएगा।

5. सिंह राशि – अपने निजी संबंधों में छोटी छोटी बातों पर हो रहे, विवाद के कारण चिंता बढेंगी। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में इच्छित लाभ होगा पर मेहनत अधिक होगी।

6. कन्या राशि – अध्ययन में बेहतर सफलता के योग हैं। संतान के विवाह के लिए चिंतित होंगे। भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बन सकती है। शान्ति से काम करें और क्रोध पर नियंत्रण रखें।

7. तुला राशि – राजनैतिक जातकों के लिए समय उपयुक्त है। विरोधी परास्त होंगे और उन्नति के नए अवसर मिलेंगे आर्थिक लाभ के योग हैं। संतान सुख संभव। सुख सुविधा पर खर्च होगा।

8. वृश्चिक राशि – काम को समय पर करते हुए अपनी जिम्मेदारी को पूरा करे। संतान से वाद विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। वाहन खरीदने का मन बना रहे हैं जो जल्द पूरा होगा।

9. धनु राशि – किसी बात को ले कर मन विचलित होगा। आय की अधिकता रहेगी। जरूरी दस्तावेज को ढूढ़ने में समय व्यतीत होगा। कारोबार में सफल होने के लिए पहले कार्य योजना बनाएं, फिर उसे लागू करे, सफल होंगे। सोच समझकर ही कार्य करें।

10. मकर राशि – परिजनों की मदद से रुके काम पूरे होंगे। आर्थिक मामले सुलझेंगे। वाहन मशीनरी का क्रय कर सकते हैं। कर्मचारियों की अनियमिता से परेशान होंगे।

11. कुम्भ राशि – कारोबार विस्तार की रुपरेखा बन सकती है। मांगलिक खर्च संभव है। निजी संबंधों में नजदीकिया आएंगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किसी बात को लेकर आप परेशान हैं।

12. मीन राशि – व्यापार में तंगी का सामना करना पड़ेगा। आप के व्यवहार के कारण लोग आप से दूर होंगे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। आपका कोई अपना धोखा दे सकता है। शेयर वायदा में निवेश से बचें।

☀️??आज का पंचांग – 19 जून 2021??☀️

तिथि नवमी – 18:47:39 तक
नक्षत्र हस्त – 20:29:09 तक
करण बालव – 07:48:34 तक, कौलव – 18:47:39 तक
ऋतु ग्रीष्म
मास ज्येष्ठ
पक्ष शुक्ल
योग वरियान – 24:04:23 तक
वार शनिवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 05:23:14
सूर्यास्त 19:21:20

?चन्द्र राशि कन्या
चन्द्रोदय 13:28:00
चन्द्रास्त 25:38:59

?संवत्सर आनन्द
शक सम्वत 1943
विक्रम सम्वत 2078
काली सम्वत 5123
दिन काल 13:58:06

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
राहु काल 09:00:00 से 10:30:00 तक
गुलिक काल 05:23:14 से 07:08:00 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) – अभिजीत 11:40:00 से 12:20:00 तक
? दिशा शूल – पूर्व

?जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें।

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

 

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 26 मार्च 2024

मेष राशि:  आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आपके घर ...