Breaking News

सपा ने जिपं अध्यक्ष व प्रमुख पद के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की

औरैया। जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष व सभी सातो ब्लाकों में अपना प्रमुख बनाये जाने की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) ने शनिवार को अध्यक्ष एवं प्रमुख पद के पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की है।

सपा के जिला महासचिव ओमप्रकाश ओझा ने शनिवार शाम एक‌ पत्र जारी कर बताया कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों के लिए गठित जिला चयन समिति के अध्यक्ष/जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह यादव द्वारा समिति की बैठक के बाद लिए गए निर्णय के अनुसार अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए ‌भाग्यनगर तृतीय क्षेत्र से चुने गए जिला पंचायत सदस्य रवी त्यागी दोहरे को पार्टी से अध्यक्ष पद का प्रत्याशी घोषित किया गया है।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा समिति ने जिले के सात ब्लाकों में से पांच में प्रमुख पद‌ के ‌प्रत्याशियों का भी चयन कर लिया है, जिसके मुताबिक अनुसूचित वर्ग महिला के लिए आरक्षित भाग्यनगर से रेशमा दोहरे, महिला के लिए आरक्षित बिधूना से रचना सिंह, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित ऐरवाकटरा से मीरा देवी पत्नी शिवनारायन सिंह यादव, अजीतमल अनारक्षित से देवेन्द्र यादव व अछल्दा अनारक्षित से प्रशान्त यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बताया कि अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित औरैया सदर व सहार अनारक्षित के लिए प्रमुख पद के प्रत्याशियों के नामों पर विचार चल रहा है जिनके नामों की घोषणा बाद में की जाएगी।

रिपोर्ट-शिव प्रताप सिंह सेंगर

About Samar Saleel

Check Also

कॉलोनाइजर ने सिंचाई विभाग की टीम को बनाया बंधक, जूतों से पीटा; अवैध पुलिया ढहाने के दौरान वारदात

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में रजवाहा पर अवैध पुलिया ढहाने गए सिंचाई विभाग के ...