Breaking News

फंदे पर लटकता मिला 17 साल के लड़के का शव, बताया जा रहा प्रेम प्रसंग का मामला

सीतापुर में 17 साल के लड़के का शव फंदे पर लटकता मिलने से घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या करके शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है। थाने में तहरीर दी है।मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।

संदना पुलिस ने कहां है कि गांव की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पुलिस ने ग्रामीणों के बयान दर्ज किए है। मामले में थाना प्रभारी ओपी तिवारी का कहना है मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा है कि जिस व्यक्ति पर आरोप है। वह दो दिन से घर में ही नहीं था। फिलहाल पोस्टमार्टम के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। वही बूढ़ी मां का रो रो कर बुरा हाल है ।

घर का इकलौता बेटा था। घर में और कोई सहारा नहीं बचा 3 लड़कियां थी उनकी पहले शादी हो चुकी है । मृतक के पिता का कई साल पहले देहांत हो चुका था अब बूढी मां अकेले घर पर बची है। गांव में कुछ लोग जायदाद को लेकर भी हत्या की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

घटना संदना थानाक्षेत्र के शिवपुरी गांव की है। दिलीप कुमार पुत्र लालजी( 17) वर्ष संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गया देर रात तक खोजबीन की गई। मगर पता नहीं चला। घर में और कोई सदस्य भी नहीं था। काफी देर बाद पता चला कि कमरे के अंदर उसका शव लटका हुआ मिला है। इसे दिलीप की मां और बूढ़े बाबा ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की देखरेख में शव फंदे से उतारा गया। मृतक के बहनोई कुचलाई निवासी कमलेश का कहना है कि गांव के ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। दिलीप कुमार को मारकर लटका दिया गया।

 

About News Room lko

Check Also

श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 5 भारतीय मछुआरे

चेन्नई। श्रीलंका नौसेना द्वारा हिरासत में लिए गए 5 भारतीय मछुआरों को बुधवार को भारत ...