Breaking News

शनि के प्रकोप से बचने के लिए करें हनुमान जी की पूजा, जाने सभी राशियों का राशिफल

आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष में शनि को न्याय का देवता माना जाता है। वहीं कुंडली में भी शनि कर्म विधान में दंड के कारक होने के कारण दुख के कारक माने गए हैं। इनका रंग काला व रत्न नीलम है। इस दिन के कारक देव स्वयं शनि महाराज हैं। इसके अलावा इस दिन शनि को नियंत्रित करने वाली देवी, माता काली की पूजा का भी विधान है। साथ ही इस दिन शनि के प्रकोप से बचने के लिए हनुमानजी की पूजा भी की जाती हैं। पं. आत्मा राम पांडेय जी से जाने आज का दैनिक चक्र..✍️

?आज का राशिफल ?

1. मेष राशिसामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को ले कर दुविधा के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं। उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी।

2. वृषभ राशिकार्यस्थल पर सहकर्मी आप की सफलता से ईर्ष्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। कारोबार में नई तकनीक का प्रयोग फायदा देगा। बहनों से झगडा हो सकता है। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

3. मिथुन राशि धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धनार्जन के नए स्त्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी। पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी।

4. कर्क राशि रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव होगा, लेकिन घबराएं नहीं अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब अनुकूल होगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा।

5. सिंह राशि नई योजनाओ में पूंजी निवेश सोच समझ कर करें। पूराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे। शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आप को ख्याति दिलवा सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं।

6. कन्या राशि नया काम शुरू करने से पहले अनुभवियों और बडो से मार्गदर्शन व सलाह लें। पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। किसी की बातों में जल्द फंसने से बचें और खुद को परिपक्व करे। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

7. तुला राशि आप की आदतों के कारण आपने अपनों से दूरिया बना ली हैं। उचित होगा समय रहते अपने स्वभाव और व्यवहार में परिवर्तन लाएं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे।

8. वृश्चिक राशिपारिवारिक लोगों से सम्बन्ध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे।भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करे। निश्चित सफल होंगे।

9. धनु राशिनए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। दांत या कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। अनावश्यक विवादों में न बोलें, अन्य्रथा नुक्सान हो सकता है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

10. मकर राशि आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की आप ने मदद की थी, वही आप का विरोध करेंगे। रूचि अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

11. कुम्भ राशि वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सौदे लाभप्रद रहेंगे। रुके कार्य पुरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव हे।

12. मीन राशिबीती बातो को भुला कर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करे। आप की उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है। राजनीति के चलते शत्रु आप को नुकसान पहुंचाने का हर संभव प्रयास करेंगे

??आज का पंचांग-09 जनवरी 2021??

तिथि एकादशी – 19:19:20 तक
नक्षत्र विशाखा – 12:33:00 तक
करण बव – 08:31:22 तक, बालव – 19:19:20 तक
ऋतु हेमन्त
मास पौष
पक्ष कृष्ण
योग शूल – 15:00:04 तक
वार शनिवार

?सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय 07:15:15
सूर्यास्त 17:41:12

?चन्द्र राशि वृश्चिक
चन्द्रोदय 28:10:00
चन्द्रास्त 14:09:00

?संवत्सर प्रमादी
शक सम्वत 1942
विक्रम सम्वत 2077
काली सम्वत 5122
दिन काल 10:25:56

?अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त 07:15:15 से 07:56:59 तक, 07:56:59 से 08:38:43 तक
कुलिक 07:56:59 से 08:38:43 तक
कंटक 12:07:22 से 12:49:05 तक
राहु काल 09:00:00 से 10:30:0 तक
कालवेला / अर्द्धयाम 13:30:49 से 14:12:33 तक
यमघण्ट 14:54:17 से 15:36:00 तक
यमगण्ड 13:46:28 से 15:04:42 तक
गुलिक काल 07:15:15 से 08:33:30 तक

? शुभ समय (शुभ मुहूर्त) –अभिजीत 11:44:00 से 12:24:00 तक
☀️ दिशा शूल – पूर्व
? ताराबल – भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।
? चन्द्रबल – वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ।

? जातक संपर्क सूत्र 09838211412, 08707666519, 09455522050 से अपॉइंटमेंट लेकर संपर्क करें। 

पं. आत्माराम पांडेय
पं. आत्माराम पांडेय

About Samar Saleel

Check Also

आज का राशिफल: 24 अप्रैल 2024

मेष राशि:  मेष राशि के जातकों के लिए आज दिन नुकसानदेह रहेगा। पारिवारिक बातों को ...