Breaking News

इस होममेड फेस वॉश की मदद से आप भी पा सकते है आलिया के जैसी सुंदर व मुलायम स्किन

‘संघर्ष’ मूवी में चाइल्ड एक्टर का रोल प्ले करने वाली क्यूट सी बच्ची और कोई नहीं बल्कि महेश भट्ट की लाडली बेटी आलिया ही थी। आलिया भट्ट का जन्म 15 मार्च, 1993 को हुआ। आलिया आज अपना 27 वां जन्मदिन मना रही हैं। बहुत ही छोटी उम्र में बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाली अभिनेत्रियों में से आलिया का भी एक नाम आता है।

आलिया ने अपने करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ द ईयर मूवी से की। फिल्मों में आने से पहले आलिया बहुत ओवर वेट थी। मगर बहुत ही कम समय में उन्होंने खुद को परफेक्ट शेप में ढाल लिया। खुद को फिट रखने के अलावा आलिया को डेली स्किन केयर का भी बहुत ख्याल रहता है। तभी शायद बिना मेकअप के भी आलिया काफी खूबसूरत लगती है। आइए हम भी जानते हैं, आलिया खुद की स्किन केयर कैसे करती हैं…

 

आलिया हर रोज दिन में एक बार चेहरा धोने के लिए फेस वॉश का इस्तेमाल करती हैं। आलिया को घर पर बना फेस वॉश का इस्तेमाल करना बहुत पसंद है। आलिया हर सुबह पपीते और ऑरेंज पाउडर में शहद मिलाकर उस पेस्ट के साथ अपना चेहरा वॉश करती हैं। इस पैक को आलिया 10-15 मिनट तक चेहरे पर लगाकर रखती हैं, उसके बाद हल्के हाथ से उसे रगड़कर फेस वॉश की तरह साफ करती हैं।

मुल्तानी मिट्टी और आइस क्यूब

आलिया चेहरे पर नेचुरल निखार लाने के लिए मुल्तानी मिट्टी लगाना पसंद करती हैं। साथ ही सुबह उठते ही आइस क्यूब के साथ चेहरे पर मसाज करना उन्हें बहुत पसंद है। चेहरे की बाहरी केयर करने के साथ-साथ आलिया बॉडी को एल्कलाइऩ रखने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करती हैं। उनके मुताबिक एल्कलाइन डाइट लेने से उनकी स्किन हेल्दी और ग्लोइंग रहती है।

नाइट केयर

आमतौर पर लड़कियां रात सोने से चेहरे पर कोई न कोई क्रीम लगाना पसंद करती हैं। मगर आलिया रात सोने से पहले केवल नेचुरल फेस वॉश के साथ अपना चेहरा धो कर बिना कोई क्रीम अप्लाई करे सोना पसंद करती हैं। उनके मुताबिक सारा दिन चेहरे पर मेकअप रखने के बाद रात के वक्त उन्हें स्किन को फ्री रखना अच्छा लगता है। इससे उनके चेहरे की नेचुरल शाइन बरकरार रहती है।

About News Room lko

Check Also

हर साल 5-6 लाख लोगों की मलेरिया से हो जाती है मौत, क्या इससे बचाव के लिए है कोई वैक्सीन?

मच्छरजनित तमाम प्रकार के रोगों का वैश्विक जोखिम देखा जाता रहा है, मलेरिया इसी तरह ...