Breaking News

Selfie लेने में 600 फीट नीचे गिरी महिला, 1300 फीट नीचे मिला शव

मुंबई। Selfie लेने के चक्कर में एक महिला अचानक 600 फीट नीचे जा गिरी। दरअसल एक महिला के लिए सेल्फी लेना बहुत ही महंगा साबित हो गया। घटना मुंबई-पुणे के बीच स्थित पर्यटन स्थल माथेरन की है। जहां सेल्फी लेने के चक्कर में एक बड़ा हादसा हो गया। जिससे वह हादसे का शिकार हो गर्इ आैर उसकी जान चली गर्इ। इसके बाद उसका शव 1300 फीट नीचे मिला।

Selfie, तेज हवा के झोके से बिगड़ा संतुलन

दिल्ली की रहने वाली सरिता चौहान (35) अपने पति और बच्चों के साथ माथेरन घूमने आई थी। एपीआई महादेव आचरेकर ने बताया कि मंगलवार शाम लगभग 7 बजे के आस पास ये लोग लुइसा प्वाइंट में डूबते हुए सूर्य के साथ एक सेल्फी लेने के लिए प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान सरिता लुइसा प्वाइंट में सिक्योरिटी ग्रिल पर चढ़ गईं। लेकिन सेल्फी क्लिक करते ही एक तेज हवा के झोके से सविता का संतुलन बिगड़ गया आैर वह लगभग 600 फीट नीचे जा गिरी।

1300 फीट नीचे मिला मृतका का शव

मुंबर्इ पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद मृतका के परिवार ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बचाव और खोज अभियान शुरू किया। जिससे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने आधी रात को घाटी से सरिता का शव बरामद किया। बारिश से सरिता का शव लगभग 1,300 फीट नीचे पहुंच गया था। रोते-बिलखते परिजनों ने बताया कि सरिता मुंबई-पुणे के बीच स्थित पर्यटन स्थल में छुट्टियों में घूमने के लिए बहुत खुश थी।

About Samar Saleel

Check Also

अग्नि सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर महानिदेशक अग्निशमन सेवा ने मुख्य सचिव को किया पिन फ्लैग

लखनऊ। अग्निशमन सेवा स्मृति दिवस के अवसर पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र (Chief Secretary ...