Breaking News

उन्नाव रेपकाण्ड के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी को भाजपा ने दिया टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने उप्र के उन्नाव जिले की 51 जिला पंचायत सीटों पर अपने अधिकृत प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने रेप केस के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सिंह सेंगर को चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी ने संगीता सिंह सेंगर को फतेहपुर चौरासी चतुर्थ से प्रत्याशी बनाया गया है। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद आवस्थी को सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से प्रत्याशी बनाया गया है।

नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से टिकट मिला है। आनंद अवस्थी पूर्व में उन्नाव सदर से विधानसभा सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुके हैं।

हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिली थी। संगीता सिंह सेंगर बांगमरऊ उप चुनाव में भाजपा से टिकट मांग रही थी। तब उन्हें टिकट नहीं मिला था।

वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह भी बांगरमऊ से दावेदारी कर रहे थे। नवाबगंज ब्लाक प्रमुख की सीट आरक्षित होने के बाद अरुण सिंह अपनी राजनीति मजबूत करने के लिए जिला पंचायत सदस्य बनने हेतु मैदान में आ गए।

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के पूर्व प्रत्याशी प्रवेश सिंह उर्फ सिंडीकेट को बिछिया द्वितीय से प्रत्याशी बनाया गया है। भाजपा की लिस्ट जारी होते ही सोशल मीडिया पर बधाई देने वाला का तांता लगा रहा।

कमल का निशान लगाकर करने लगे प्रचार

भाजपा की ओर से जैसे ही समर्थित उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई, उम्मीदवारों ने कमल चुनाव निशान लगाकर अपना फोटो सोशल मीडिया पर डालना शुरू कर दिया।

अति उत्साह में वह भूल गए कि भाजपा ने सिर्फ समर्थन दिया है अपना चुनाव चिह्न नहीं। हालांकि सोशल मीडिया पर उनकी खूब चुटकी भी ली जा रही है।

About Aditya Jaiswal

Check Also

खरगापुर में सीवर की समस्या से जल्द मिलेगी राहत, महापौर ने दिए निर्देश

लखनऊ। खरगापुर (khargapur) में सीवर (Sewer) की बढ़ती समस्या (Problem) से स्थानीय लोगों के लिए ...