Breaking News

मक्खनपुर में सिंगल यूज प्लास्टिक के परिणामों के प्रति लोगों को किया जागरूक किया

फ़िरोज़ाबाद। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में जिला युवा अधिकारी मनीष चंद्र के निर्देशन में बुधवार को नगर पंचायत मक्खनपुर में राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक अजय कांत शर्मा द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के बारे में जागरूकता फैलाते हुए स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें सभी ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

स्वच्छता कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग के जिला मंत्री डॉ० पारुल मोहन द्वारा स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए बाजार जाते वक्त थैला साथ ले जाने और गीले व सूखे कूड़े को अलग-अलग डस्टबिन में डालने की अपील की गई।

उन्होंने बताया कि प्लास्टिक से वातावरण को गंभीर नुकसान होता है और इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। अगर प्लास्टिक का इस्तेमाल रोका जाए तो पर्यावरण में कई तरह का प्रदूषण कम हो सकता है और यह हमारी हेल्थ के लिए फायदेमंद साबित होगा।

स्वच्छता कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत शर्मा, सतेंद्र पथरिया, नेहरू युवा मंडल अध्यक्ष विल्टीगढ़ सुहेल कांत शर्मा, चुनाव संयोजक डॉ सत्यपाल सिंह चौहान, उमाकांत गुप्ता, उदयवीर सिंह, दिनेश बघेल, अजय, आदि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और मक्खनपुर नगरपालिका के प्रमुख हबीब खान भी साथ रहे।

रिपोर्ट-मयंक शर्मा

About Samar Saleel

Check Also

आईआईटी बीएचयू में काव्य संध्या का आयोजन, कवि ज्ञानेंद्रपति ने बताया भाषायी समृद्धि का मार्ग

वाराणसी। आईआईटी बीएचयू में शुक्रवार शाम काव्य संध्या हुई। साहित्य अकादमी से पुरस्कृत कवि ज्ञानेंद्रपति ...