Breaking News

केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की ये शिकायत, जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर-4 राजा बाजार में कर्मचारी आवास समिति की शिकायतों पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री को पत्र लिखा है। उन्होंने बताया कि कि डीआईजेड एरिया में 2018 से ही मकानों का आवंटन बंद है।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी को लिखे पत्र में कहा है कि नई दिल्ली विधानसभा के कर्मचारी आवास कल्याण समिति सेक्टर-4 राजा बाजार के सदस्यों ने मुझसे मुलाकात कर डीआईजेड एरिया के टाइप-1 और टाइप-2 के आवंटित मकानों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। मैंने खुद जाकर समस्याओं को देखा है। मकानों की हालत खराब है। आवंटन बंद होने से 75 फीसदी मकान खाली हैं। खाली पड़े मकानों में अराजक तत्वों का जमावड़ा हो गया है।

इस वजह से वहां करीब 75 फीसदी मकान खाली हैं और वे बंद पड़े हैं। वहां आपराधिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। सुरक्षा को देखते हुए उन्हें कुछ ब्लॉकों में एक साथ शिफ्ट कर दिया जाए। अगर इन मकानों को तोड़कर नए सिरे से बनाने की कोई योजना है तो पहले इन्हें आसपास शिफ्ट किया जाए।

 

About News Room lko

Check Also

नहीं थम रही मणिपुर में हिंसा की आग; कुकी उग्रवादियों के हमले में सीआरपीएफ के दो जवानों की जान गई

नारानसेना:  मणिपुर में जारी हिंसा अभी थमती नहीं दिख रही है। लोकसभा चुनाव के एक ...